Urfi Javed Viral Egg Dress: उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर हंगामा मचा दिया है। उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। दरअसल, अब उर्फी का एक्सपेरिमेंट अगले लेवल पर जा पहुंचा है। अब उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा करतब किया है जिसके बाद हर कोई चौंक गया है। 1 दिन पहले ही उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को हिंट दे दिया था कि वो अपने कपड़ों के साथ इस बार क्या एक्सपेरिमेंट करने वाली हैं। ऐसे में फैंस भी देखना चाहते थे कि उनका नया लुक कैसा होगा।
उर्फी ने अंडों के साथ ये क्या कर डाला?
बार-बार लोग उर्फी का इंस्टाग्राम खंगाल रहे थे और अब जाकर उनका इंतजार खत्म हुआ है। फाइनली अब उर्फी ने अपना नया लुक फैंस के लिए रिवील कर दिया है। इस बार वो लोगों को अंडे का फंडा दिखाकर चौंकाने का काम कर रही हैं। बता दें, उर्फी ने अब अंडों से अपनी नई ड्रेस डिजाइन कर ली है। अब लोग उनकी ये ड्रेस देख अपना सिर खुजा रहे हैं क्योंकि एक तो उनका आईडिया ही इतना हटके था। ऊपर से उर्फी ने जिस तरह से अंडों को अटकाया है वो सभी को हैरान कर रहा है।
अंडों से कैसे बनाई ड्रेस?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उर्फी जावेद ने ब्लैक रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है और उसके ऊपर वो अंडों की स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस अंडों की स्कर्ट में वो न सिर्फ रैंप वॉक करती दिख रही हैं बल्कि कई किलर पोज भी दे रही हैं। अब उर्फी के इस अंडे के फंडे को देख लोगों के अपने फंडे हिल गए हैं। सभी लोग हैरान है कि आखिर ये स्कर्ट कैसे बनी है। लोग अब कमेंट कर उनसे इसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने सवाल किया है, ‘उसने उन अंडों को कैसे फंसाया है?’ एक ने सुझाव देते हुए कहा, ‘उर्फी इनको हाफ फ्राइड करके यूज करो।’
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर का भयानक कार एक्सीडेंट में निधन, परिवार नहीं सह पा रहा बेटे की मौत का दुख
उर्फी की ड्रेस देख क्या बोले लोग?
एक शख्स ने लिखा, ‘मुर्गी भी कहेगी- मेरे साथ अन्याय हुआ है, मुझे इंसाफ चाहिए।’ तो एक फैन ने कहा, ‘क्या वह असली अंडे का छिलका है, कृपया एक यूट्यूब वीडियो बनाएं कि आप इस प्रकार की कपड़ें कैसे बनाते हैं।’ एक ने कहा, ‘अंडे और मुर्गी दोनों एक साथ।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘दीदी आपके ये अंडे फूट जाएंगे।’ किसी ने सलाह दी, ‘अपने अंडे संभाल के रखिए।’ तो किसी ने मजाक में कहा, ‘तुम मेरे एग्जाम के मार्क्स क्यों पहन रही हो?’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines