Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह अपने अतरंगी कपड़ों और अतरंगी कारनामों के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनका फैशन सेंस अक्सर चर्चा में रहता है, हालांकि इसके लिए एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जाता है। उर्फी जावेद अपने फैशन के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में उर्फी ने एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। उर्फी जावेद का यह वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें: Ramayan के लिए Ranbir Kapoor ने किया त्याग! राम का किरदार निभाने के लिए छोड़ दीं ये चीजें
उर्फी का धाकड़ अंदाज
दरअसल उर्फी जावेद इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। तभी एक और सवाल हुआ कि जब मास्क हटता है, तो उर्फी जावेद कौन है घर पर? आप कैसे तैयार होती हैं। आपका कोई पर्सनल मूमेंट, जब आप प्रेयर करते हैं या परिवार से मिलते हो? इस सवाल का जवाब उर्फी ने बेबाक अंदाज में दिया। उन्होंने कहा, आई स्टे नेकेड…आई स्टे नेकेड। मैंने इतना महंगा 3 बीएचके का घर खरीदा है। पहले इतने लोग होते थे, तो पैसे नहीं होते थे। एक कमरे में 8-10 लड़कियां भरी पड़ी हैं। अब मैंने 3 बीएचके का घर खरीद लिया है मैं नंगी घूमती हूं…सिर्फ बाहर ही नहीं मैं घर पर भी नंगी रहती हूं… बहुत अच्छा लगता है मुझे।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसपर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोग उर्फी की इस बोल्डनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसपर यूजर ने कहा, उर्फी की तरह बेबाक हर लड़की को होना चहिए। वहीं दूसरे शख्स ने कहा, ‘ये सब दिखाकर और बताकर यूथ को बर्बाद किया जा रहा है।’ वहीं अन्य शख्स ने लिखा, ‘इस देश का क्या होगा, नंगापन मचा रहा है।’
ऐसी ड्रेस में आईं थीं नजर
उर्फी जावेद अपने अतरंगी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनका नया लुक सामने आया था, जिसमें वह नेकेड नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बॉडी को सिर्फ हाथ से ढंककर रखा है और पूरी बॉडी पर स्टाम्प लगा रखा है। इसके बाद वह सिगरेट से बनी ड्रेस पहनी नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines