Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने OOTD के लिए कपड़ों की जगह पहना केवल स्लीव्स, देखें

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने OOTD के लिए कपड़ों की जगह पहना केवल स्लीव्स, देखें

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने OOTD के लिए कपड़ों की जगह पहना केवल स्लीव्स, देखें

मुंबई: उर्फी जावेद (Urfi Javed) के लुक को ‘डरावना’ बताने वाले अनुपमा फेम सुधांशु पांडे एक बार उर्फी जावेद के निशाने पर हैं। एक्ट्रेस ने खुद पर टिप्पणी किए जाने के बाद एक और बोल्ड लुक धारण किया सभी को चौंका दिया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड वीडियो (Urfi Javed Video) पोस्ट किया, जिसमें वो केवल एक तरफ स्पार्कली स्लीव्स पहने हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस सुपर बोल्ड लुक के साथ उर्फी ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने सुधांशु की बातों का जिक्र किया है।

इसमें लिखा है, “जब तक आप ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक खरीदने के लिए पर्याप्त अमीर नहीं बन जाते, तब तक आप लोगों मेरी इन भयानक लुक्स को बर्दाश्त करेंगे। यहाँ आपके लिए एक सबक है – आप दुनिया को नियंत्रित नहीं करते हैं। आप केवल एक औसत (उनमें से कुछ तो औसत से भी नीचे) इंसान हैं जो सोचते हैं कि एक लड़की अपने शरीर पर जो कुछ भी डालती है वो उनका व्यवसाय है।”

https://www.instagram.com/reel/CkSbfyJsI8T/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, सुधांशु पांडे यानी वनराज शाह ने उर्फी के टॉपलेस वीडियो की आलोचना करते हुए उसे भयानक बताया था, जिसमें अभिनेत्री को टॉपलेस पोज देते हुए लड्डू खाते हुए और दिवाली की शुभकामनाएं देती हुई नजर आई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ