Urfi Javed Valentine Day Outfit: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज अपना वैलेंटाइन डे कैसे और किसके साथ मना रही हैं ये जानने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर काफी समय से कोई अपडेट नहीं आया है। उनकी लाइफ में कोई है या नहीं और अगर है तो कौन है इसे लेकर किसी को कोई कानों-कान खबर नहीं है। लेकिन अब वैलेंटाइन डे पर उर्फी जावेद बड़े से गुलाब के साथ घूमती नजर आईं और उनके इस रेड रोज ने सभी का ध्यान खींच लिया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर फैंस की निगाहें बस उनके फूल पर ही अटक गई है।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने Aditya Narayan का सरेआम उड़ाया मजाक, Elvish Yadav क्यों आए चपेट में?
वैलेंटाइन पर उर्फी जावेद का स्पेशल आउटफिट
लेकिन इस गुलाब में ऐसा क्या खास है कि सब लोग अब इसी की बातें करते नजर आ रहे हैं। अगर ये सवाल आपके भी मन में उठ रहा है तो आपको बता दें, ये कोई ऐसा वैसा गुलाब नहीं बल्कि बेहद स्पेशल है। दरअसल, इस बार उर्फी ने अपने कपड़ों में फूल लगाया है। एक बड़े से रोज के साथ उन्होंने अपने आउटफिट पर चार चांद लगा दिए। बता दें, अब उर्फी जावेद का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी को एयरपोर्ट पर स्पेशल अंदाज में स्पॉट किया गया है। उन्होंने बेबी पिंक कलर का बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस आउटफिट पहना हुआ है। जिस पर एक बड़ा- सा कपड़े का रोज बना हुआ है। यानी उर्फी अपना खुद का गुलाब लाई हैं। इस आउटफिट में वो एकदम बार्बी वाइब्स दे रही हैं।
खुद का गुलाब लेकर आईं उर्फी जावेद
इतना ही नहीं उन्हें देखते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सभी फैंस उर्फी जावेद को देख एक्साइटेड हो गए और उनके साथ तस्वीरें खींचाने के लिए पोज देने लगे। ये पूरा नजारा पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वो भले ही क्यूट लग रही हैं लेकिन लोगों के कमेंट काफी हार्श हैं। एक यूजर ने उर्फी को खुद को बार्बी कहने पर लिखा है, ‘क्षमा करें, लेकिन यह बार्बी का अपमान है।’ एक ने हंसते हुए कहा, ‘मुझे लग रहा था कि शायद ये गुलाब पेटल्स पहनेंगी।’ एक कमेंट आया, ‘तुम बार्बी नहीं छपरी लगती हो।’ एक ने कहा, ‘यह कहते हुए खेद है कि ये एयरपोर्ट में फोटोशूट के लिए ही जाती है।’ एक ने सवाल किया, ‘अरे पर ये एयरपोर्ट पर रोज करती क्या है?’
लोगों ने कर दिया ट्रोल
एक शख्स ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘इसका Rose का है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘मैं हैरान हूं… इस छपरी के भी फैन हैं, जो मरे जा रहे हैं सेल्फी के लिए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘बार्बी? ये एंटीना खड़ा करके ये एयरपोर्ट पर क्या करती है हर बार…. कहीं जाना भी होता है या बस फोटो खींचवाने चली जाती है।’ एक कमेंट आया, ‘ऐसी गर्लफ्रेंड होने से अच्छा है सिंगल ही मर जाना।’ अब ऐसे ही उर्फी इस क्यूट आउटफिट में भी ट्रोल हो रही हैं। लगता है लोगों को उर्फी को ट्रोल करने की आदत हो गई है। ऐसे में वो जो भी कर लें उन्हें बस लोगों की बातें ही सुननी पड़ती हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines