हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'अब आई तुम अपने असली रूप में' Urfi Javed का नया लुक देख यूजर्स ने की टिप्पणी, कुछ लोग पढ़ने लगे हनुमान चालीसा

विज्ञापन
Image Credit: Google

Urfi Javed New Video In Demon Look: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) के अगले लुक का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। बीते कई दिनों से एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की थी। ऐसे में अब उर्फी ने अपने चाहने वालों को तोहफा दिया है। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना लेटेस्ट वीडियो ड्राप कर दिया। ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें उर्फी का लुक कुछ ऐसा है जिस पर अब चर्चा न हो ये नामुमकिन है।

यह भी पढ़ें: बच्चों और Virat Kohli के लिए करियर कुर्बान करेंगी Anushka Sharma, दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी एक्ट्रेस?

उर्फी का नया लुक हुआ रिवील

बता दें, इस बार उर्फी जावेद खतरनाक अंदाज़ में नजर आई हैं। अब तक वो सिर्फ रिवीलिंग कपड़ों को लेकर लाइमलाइट में रहती थीं लेकिन अब उनका एक बेहद हटके अवतार देखने को मिला है। अब उर्फी ने कुछ ऐसा रूप धरा की लोगों को नानी याद आ गई। इतना ही नहीं कुछ लोग तो कमेंट बॉक्स में हनुमान चालीसा भी पढ़ते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार उर्फी जावेद ने क्या किया है। अब उनके लुक में क्या खास बात है।

एक्ट्रेस को देख डरे यूजर्स

दरअसल, लेटेस्ट वीडियो में उर्फी का शैतानी अवतार देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में उर्फी बिना ब्रालेट के ब्लेजर और पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। उनकी पूरी बॉडी पर पेंट किया हुआ भी दिखाई दे रहा है। गोल्ड की ज्वेलरी पहनकर उन्होंने अपने लुक को और भी हाईलाइट किया। साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी एक दम यूनिक है। लेकिन सबसे खास चीज है उनका मेकअप जो उन्हें काफी डरावना दिखा रहा है। उन्होंने अपने मुंह पर कुछ इस तरह से मेकअप पोता है कि सभी लोग डर गए हैं। जिसने भी ये वीडियो देखी उसकी आंखें फटी रह गई।

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

वहीं, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे अंदर के शैतान को बाहर निकाल रही हूं।’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। यूजर्स भी लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा, ‘उसको देखकर तो चंद्रमुखी भी भाग जाए।’ तो कोई बोला, ‘ये सच में पागल है।’ एक यूजर ने वीडियो के पीछे चल रहे गाने पर कमेंट करते हुए कहा, ‘ये देखने के बाद मेरा अप्सरा पर से विश्वास उठ गया।’ एक ने लिखा, ‘मैं तो डर गया रे बाबा।’ एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘अब आई तुम अपने असली रूप में।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें