Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
Urfi Javed Video: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद, आज तक अपने अतरंगी कपड़ों से लोगों को चौंकाती आई हैं। कभी फोटोग्राफ, तो फूलों और कभी लोहे की चेन को कपड़ों की तरह पहनने वाली उर्फी जावेद|
एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Urfi Javed Instagram) जारी किया, जिसे लेकर वो फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। वीडियो में उर्फी एक टेबल के सामने बैठी नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप के सात उन्होंने स्लीक बन और डार्क लिप्स शेड कैरी किया है। साथ में स्मोकी, कोहल-रिमेड आईज़ के साथ उन्होंने आंखों को हाईलाइट किया।
वीडियो में (Urfi Javed) अपने शरीर को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके सामने दो वाइन के ग्लास सामने रखे हुए हैं,। बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का आयकॉनिक सॉन्ग ‘ मेरा दिल ये पुकारे आजा’ (Mera Dil ye Pukare Aja) सुना जा सकता है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Urfi Javed Viral Video) हो रहा है।
उनकी पिछली पोस्ट्स की तरह, इस पर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक ने उर्फी के आत्मविश्वासी होने के लिए उनकी प्रशंसा की, वहीं अन्य ने उन्हें शरीर दिखाने के लिए ट्रोल किया। तो कुछ ने कैमरामैन का नाम पूछ लिया। एक यूजर ने लिखा, “ओहो ये लड़की कब सुधारेगी?” दूसरे कमेंट में पढ़ा जा सकता है, “मैं वास्तव में इस अवधारणा को नहीं समझता।” इस बीच एक फैन ने लिखा, ‘मैं तो परेशान हो गया हूं इसकी बेशर्मी से।’
उर्फी वर्तमान में स्प्लिट्सविला 14 में नजर आ रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।