TV Actress Has Received Threats: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस आज के समय में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। टीवी एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है, जिसके चलते एक्ट्रेसेस के लिए उनकी बोल्डनेस आफत बन चुकी हैं, जिसके चलते उनको सोशल मीडिया पर रेप और एसिड अटैक जैसी धमकियों का सामना करना पड़ा है।
आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए उनकी बोल्डनेस गले की फांस बन गई और उनको ट्रोल्स ने ट्रोल तो किया ही, लेकिन उनको खूब धमकियां भी मिलीं।
यह भी पढ़ें: फेमस साउथ एक्ट्रेस की रहस्मयी मौत ने फैंस को चौंकाया, फंदे से लटकता मिला शव
उर्फी जावेद (Urfi Javed)
उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहने के साथ-साथ ट्रोल्स के निशाने पर भी रहती हैं। उनके अजीबो-गरीब कपड़ों की वजह से ओटीटी बिग बॉस फेम उर्फी को लोगों की बातें सुनती पड़ती है, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो जाती एक्ट्रेस को कई बार रेप और जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं, जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin)
‘बिग बॉस 14’ से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी किसी न किसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं, लेकिन उनको सोशल मीडिया पर खूब धमकियां भी मिल चुकी हैं। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था, ‘उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकी मिल चुकी हैं’।
माही विज (Mahhi Vij)
माही विज भी जान से मारने की मिली धमकी को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक अपनी एक पोस्ट के जरिए किया था।
शगुन शर्मा (Shagun Sharma)
फेमस टीवी शो ‘इश्क पर जोर नहीं’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शगुन शर्मा को भी सोशल मीडिया पर रेप की धमकी मिली थी, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद को अनकम्फर्टेबल बताया था।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
शादी और बच्चा होने के बाद अपने परिवार वालों को समय देने वाली टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जब ‘बिग बॉस 12’ जीती थी तब एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली थी। दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस के शो जीतने से श्रीसंत के फैंस खुश नहीं थे।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
23 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines