एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा बीते कुछ टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। धनश्री वर्मा और टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल का तलाक हो गया था। तबसे ही दोनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में हैं। धनश्री और यूजी के तलाक की जब अफवाहें उड़ी थी, तब उर्फी जावेद ने धनश्री का सपोर्ट किया था। उर्फी से सपोर्ट पर धनश्री का कैसा रिएक्शन था? आइए जानते हैं…
धनश्री और यूजी के तलाक की अफवाहें
दरअसल, जब धनश्री और यूजी के तलाक की अफवाहें उड़ी थी, तब उर्फी जावेद ने धनश्री को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में फैशन दीवा ने कोरियोग्राफर को सपोर्ट किया था। इसके बाद धनश्री ने उर्फी से कॉन्टैक्ट किया और उन्हें थैंक्स किया था। इसका खुलासा खुद उर्फी जावेद ने किया। फैशन दीवा ने बताया कि उनके सपोर्ट करने पर धनश्री ने उस पर रिएक्ट किया था।
उर्फी जावेद ने किया खुलासा
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है। इस इंटरव्यू के दौरान उर्फी से चहल और धनश्री के बारे में बात की गई। इस दौरान उर्फी ने बताया कि कैसे एक रिश्ते के बीच सिर्फ फीमेल्स को टारगेट किया जाता है, उन्होंने कहा कि ये भी तब होता है, जब कोई मेल एथलीट सामने होता है और उस वक्त फीमेल्स को एक विलेन की तरह समझा जाता है।
क्या बोलीं उर्फी जावेद?
इतना ही नहीं बल्कि उर्फी ने आगे कहा कि मैंने धनश्री के लिए एक स्टोरी पोस्ट की थी और इसके बाद उन्होंने मुझे थैंक्स कहा। उर्फी ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है और वो टफ टाइम से गुजर रही थीं। वहीं, अगर उर्फी के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि जब भी किसी क्रिकेटर का तलाक या ब्रेकअप होता है, तो इसमें फीमेल्स को गलत समझा जाता है। उन्होंने लिखा था कि हार्दिक और नताशा के केस में भी यही हुआ था और लोगों को पता भी नहीं था कि आखिर उनके बीच चल क्या रहा है?
यह भी पढ़ें- Sikandar से आया Bam Bam Bhole का टीजर, होली के रंग से भरे गाने पर क्या बोली पब्लिक?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines