Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट से लोगों का दिमाग खिसका देती हैं। अब भई फैशन दीवा हैं तो कुछ अनोखा करना भी लाजिमी है। हमेशा अपने नए फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी ने इस बार फिर कुछ ऐसा ही किया। उर्फी का नया आउटफिट देख आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, हैरानी की बात भी है क्योंकि मोहतरमा ने पहना ही ऐसा कुछ है। आइए आपको बताते हैं…
उर्फी का नया वीडियो आया सामने
दरअसल, हाल ही में उर्फी का नया वीडियो सामने आया है। अब इस वीडियो को देखकर कोई भी अपना माथा पीट लेगा… अरे भई उर्फी ने इस बार अपने आउटफिट में पंखा जो फिट कर लिया है। जी हां, सामने आए वीडियो में आप साफ देख सकेंगे कि उर्फी जावेद ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। फैशन दीवा ने अपने क्रॉप टाप में फैन को फिट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये फैन रियल फैन की तरह ही चलते भी हैं।
AC भी लगाकर आउंगी- उर्फी
वीडियो में उर्फी कहती हैं कि हवा.. हवा… फिर वो कहती हैं कि एक दिन AC भी लगाकर आउंगी। आज पंखा लगाया है एक दिन AC… इस पर एक पैप्स की पीछे से आवाज आती है कि आप कुछ भी कर सकती हैं। जैसे ही उर्फी का ये वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया पर छा गया। यूजर्स भी इस पर कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि सुदर्शन चक्र धारी। दूसरे ने कहा कि ये कैसी ड्रेस है। एक और ने कहा कि उर्फी कुछ भी कर सकती है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
कभी तारीफ तो कभी ट्रोलिंग झेलती हैं उर्फी
उर्फी ने इस आउटफिट के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आया ना चक्कर…. वहीं, वीडियो में उर्फी खुद कह भी रही हैं कि लोग बोलते हैं कि मेरे कपड़े देखकर उनका सिर घूम जाता है.. क्या ये सच है…? बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा पहन लेती हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाती हैं। जी हां, उर्फी का नया और अतरंगी आउटफिट हमेशा उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है। साथ ही इसके लिए फैंस कभी उर्फी की तारीफ करते हैं तो कभी फैशन दीवा को भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन मजाल है कि उर्फी कुछ नया पहनना बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav समेत फिर बढ़ीं आठ लोगों की मुश्किलें, Snake Venom Case में आरोप पत्र दायर
संबंधित खबरें
'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
24 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines