Urfi Javed Slams Sana Khan: उर्फी जावेद अपनी बातों को रखने से पहले कभी भी घबराती नहीं हैं। उन्हें अपनी बेबाकी के लिए ही जाना जाता है। कई बार उर्फी जावेद अपने तीखे बोल बाकि लोगों को सुनाकर सुर्खियां भी बटोर लेती हैं। उर्फी जावेद का अब तक कई हसीनाओं के साथ पंगा भी हो चुका है। चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बाद अब उर्फी जावेद के निशाने पर पूर्व एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) से हो गया है।
सना खान के बयान पर मचा बवाल
उर्फी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर कर सना खान को फटकार लगाई और उनकी कही गई बातों की निंदा की है। उर्फी जावेद ने सना खान के एक इंटरव्यू पर अपना रिएक्शन दिया है जो अब वायरल हो चला है। दरअसल, सना खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें हैरानी होती है कि उन पतियों को क्या हो गया है जो अपनी पत्नियों के रिवीलिंग कपड़ों में घर से बाहर निकलने पर प्राउड फील करते हैं।
उर्फी जावेद ने सना को लगाई फटकार
अब उनके इस बयान पर उर्फी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, ‘दूसरी औरतों को नीचा दिखाना, अपने नए ‘कपड़ों के चुनाव’ के कारण खुद को सुपीरियर समझना। आपकी पसंद आपको उन लोगों से सुपीरियर नहीं बनाती जो अलग चुनाव करते हैं। दूसरी महिलाएं भी आपकी पसंद के लिए आपको शर्मिंदा कर सकती हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। लेडी अगर आप जो चाहें पहन सकती हैं और जज नहीं होना चाहती हैं, तो दूसरी महिलाएं भी इसकी मांग कर सकती हैं।’
उर्फी के सना के बयान पर दिया रिएक्शन
यह भी पढ़ें: Drashti Dhami की बेटी की पहली झलक आई सामने, मिनटों में वायरल हुई फोटो
कपड़ों पर दिए बयान पर भड़कीं उर्फी
अब सना खान के रिएक्शन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उर्फी जावेद के इस तंज के बाद अभी तक तो सना ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, उर्फी ने जिस तरह से अब सना के बयान पर अपनी राय रखी है उनका पोस्ट वायरल हो गया है। बाकि सब महिलाओं के लिए जैसे उर्फी जावेद ने आवाज उठाई है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
16 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
20 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
21 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines