Urfi Javed Slams Ramayan Actor Sunil Lahri: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में अयोध्या सीट से भाजपा की हार से न सिर्फ लोग चौंके हुए हैं बल्कि कुछ सेलिब्रिटीज ने तो इस पर निराशा भी जताई है। ‘रामायण’ फेम एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) भी उन्हीं में से एक हैं। आज भी ‘लक्ष्मण’ के नाम से पहचाने जाने वाले सुनील लहरी ने अयोध्या लोकसभा चुनाव के नतीजे देखने के बाद एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने सरेआम अयोध्यावासियों का न सिर्फ अपमान किया बल्कि भाजपा की हार के बाद अपना गुस्सा जताते हुए उन्हें धोखेबाज तक कह दिया।
सुनील लहरी ने अयोध्यावासियों पर कसा तंज
अब एक्टर को अयोध्यावासियों पर की गई इस कड़ी टिप्पणी पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) की फटकार पड़ी है। उर्फी जावेद ने अब अयोध्या के लोगों पर एक्टर सुनील लहरी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब दिए हैं। उर्फी ने सुनील लहरी को क्या कहा है ये जानने से पहले, ये जानना बेहद जरूरी है कि अयोध्यावासियों को लेकर टीवी के लक्ष्मण ने क्या कहा था। बता दें, सुनील लहरी ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। उन्होंने एक नोट लिखा और अयोध्यावासियों को ताना मारते हुए उनकी महानता को नमन किया।
भाजपा की हार के बाद अयोध्यावासियों पर निकाली भड़ास
अपनी हद पार करते हुए सुनील ने कहा कि जब इन लोगों ने माता सीता को नहीं छोड़ा तो फिर इन्हें राम को टेंट से निकालकर, एक भव्य मंदिर में स्थापित करने वालों को धोखा देने में क्या ही संकोच होगा। इनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं होगी। साथ ही अपने इस नोट में उन्होंने ये भी दावा किया था कि अब से पूरा देश अयोध्यावासियों को अच्छी नजर से नहीं देखने वाला। 50 हजार वोटों से भाजपा को मिली इस हार के बाद तिलमिलाए सुनील लहरी को अब उर्फी ने साफ और सटीक जवाब दिया है।
उर्फी जावेद ने सुनील लहरी के बयान पर दिया रिएक्शन
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म… Bigg Boss OTT 3 की प्रीमियर डेट हुई रिवील, Anil Kapoor जल्द करेंगे धमाका
अयोध्यावासियों के सपोर्ट में आईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनील के इस बयान पर पलटवार करते हुए अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने अयोध्यावासियों का पक्ष लेते हुए कहा, ‘इसे लोकतंत्र कहते हैं स्वार्थ नहीं।’ अब उर्फी जावेद की इस बात से लोग भी सहमत होंगे। अगर अयोध्या के लोगों ने भाजपा के ऊपर समाजवादी पार्टी को चुना है तो ये उनका फैसला है। उनके इस फैसले को आक्रोश में धोखा कहना ठीक नहीं होगा। बता दें, अब उर्फी का ये बयान चर्चा में आ गया है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
20 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines