Urfi Javed ने दिवाली पर किया धमाका, इस लुक में नजर आई फैशन दीवा
Urfi Javed New Look: दिवाली के मौके पर उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed New Look
Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed New Look
Urfi Javed New Look: हमेशा अपने फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा पहन लेती है, जिसे देख लोग हैरान हो जाते हैं। इस बार भी उर्फी ने ऐसा ही कुछ ही किया।
जी हां, फैशन दीवा उर्फी जावेद ने इस बार भी ऐसा ही कुछ ऐसा ही पहना लिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दिवाली के मौके पर उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- तलाक के बाद छह साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे Badshah! शिल्पा की Diwali पार्टी में हाथ थामे नजर आए सिंगर
दिवाली के मौके पर उर्फी ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ब्लैक कलर के बैकलेस आउटफिट में नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने अपने कैप्शन में ब्लैक कलर का हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। दिवाली के मौके पर उर्फी के इस आउटफिट ने एक बार फिर से लोगों को हैरान कर दिया है।
https://www.instagram.com/reel/Czk0ZoUyPrQ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=57ff21ca-5aac-45e1-90a5-e8ffc415cb44
वहीं, अब सोशल मीडिया पर फैशन दीवा उर्फी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि प्यारी लग रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ भी नहीं है आगे तुम्हारे। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि कूल आउटफिट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के वीडियो पर कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CzX25WeStrx/
बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। उर्फी का लुक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फैंस भी उर्फी के लुक पर खूब लाइक और कमेंट्स करते हैं। हालांकि अपने लुक को लेकर कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन फिर भी उर्फी अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: