Urfi Javed Video: उर्फी जावेद पिछले काफी वक्त से अपनी सूरत को लेकर लोगों के निशाने पर थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने लिप फिलर्स हटवाए थे। इस पेन फुल ट्रीटमेंट को लेने के बाद उनके चेहरे की हालत पूरी तरह से बिगड़ गई थी। यही नहीं उर्फी का पूरा चेहरा सूजन से भर गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि अब उर्फी जावेद का चेहरा वापस शेप में आ गया है। उन्होंने बिना फिलर्स के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
उर्फी जावेद ने शेयर किया वीडियो
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिना फिलर्स के दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे से सूजन लगभग गायब हो चुकी है और वह पूरी तरह से शेप में आ चुका है। उर्फी का नैचुरल फेस देखने के बाद यूजर्स भी उनकी सुंदरता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चेहरा बिगड़ने पर चर्चा में आईं Urfi Javed, जानें कब-कब रहीं विवादों में?
वीडियो के साथ दिया मजेदार कैप्शन
उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘सभी ट्रोलिंग और मीम्स, सच कहूं तो बहुत हंसी आई! ये रहा मेरा चेहरा, बिना फिलर्स या सूजन के अब मुझे अपना चेहरा या लिप्स ऐसे देखने की आदत नहीं रही है। हां मैंने यहां पर लिप प्लम्पर का यूज किया है।’ वीडियो में उर्फी जावेद ऑफ शोल्डर पफी मिडी ड्रेस पहने हुए पैपराजी को पोज दे रही हैं।
यूजर्स दे रहे वीडियो पर रिएक्शन
उधर, उर्फी जावेद के वीडियो और उनके नैचुरल चेहरे को देखने के बाद यूजर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्राकृतिक चेहरा आपके लिए अच्छा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बिना फिलर्स के भी बहुत सुंदर लग रही हैं।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘हमेशा की तरह…खुशी है कि सूजन दूर हो गई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नफरत करने वालों का मुंह बंद कर दिया।’
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines