Urfi Javed Raj Kundra Patchup Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बीच पिछले कुछ दिनों से लड़ाई चल रही है। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने स्टैंड अप में उर्फी का मज़ाक बनाया था। जिसके बाद उर्फी ने उन्हें पोर्न किंग (Porn King) कहकर उन्हें दुनिया के सामने जलील किया। लेकिन अब लगता है ये दोनों जानी दुश्मन दोस्त बन गए हैं। ये सुनकर आपको जितना बड़ा झटका लगा है। उनको वीडियो में साथ देख उतनी ही हैरानी होगी। जी हां, अब उर्फी जावेद और राज कुंद्रा का पैचअप हो गया है। इस बात का सबूत है वो वीडियो जिसे अब खुद एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
उर्फी और राज का वीडियो वायरल
अपने लेटेस्ट वीडियो में उर्फी- राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने अब कोलाब करके एक वीडियो तैयार किया है। इसे देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं। ये दोनों अब कलर कोऑर्डिनेट कर कपडे पहने हुए नजर आ रहे हैं। उर्फी और राज दोनों ने ईविल ऑय मास्क लगाकर फिल्म भोला (BHOLAA) के गाने ‘नजर लग जाएगी’ पर साथ में एक वीडियो तैयार किया है। वीडियो के आखिर में उर्फी ने राज को बेनकाब भी किया है और राज उर्फी को सिर झुकाकर सलाम करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दोनों को एक साथ देखकर फैंस को अपनी की आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा।
यूजर्स का रिएक्शन
एक तरफ ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ फैंस के रिएक्शन इतने खतरनाक हैं कि आपकी भी हंसी छूट जाएगी। बता दें, अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है… ‘ अब उनके इस कैप्शन को देखकर फैंस को उम्मीद हो गई है कि आगे कुछ और भी तड़कता-भड़ाता आने वाला है। वहीं, इस वीडियो पर अब एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये दोनों पहले स्टोरीज में लड़ रहे थे ना?’ एक ने लिखा, ‘ये क्या हो रहा है कुछ दिन पहले उन दोनों ने एक दूसरे को ताना मारा और उसके बाद उर्फी ने उसे ट्रोल किया और राज ने उसके साथ पोज देने से इनकार कर दिया.. और अब ये.. RK उसे कास्ट करने वाला है।’
फैंस ने लगाए कयास
एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘आखिर में मंजिल मिल ही गई उर्फी को।’ एक फैन ने लिखा, ‘मास्क मैन और मास्क वीमेन वाह क्या कॉम्बिनेशन है।’ अन्य ट्रोलर का कमेंट आया, ‘काम ऐसे करो कि 4 लोगों को मुंह ना दिखाना पड़े।’ तो कोई बोला, ‘ये एलियन किसका छूट गया।’ किसी ने कहा, ‘दोनों ही पगलेट हैं।’ इतने ही नहीं अब ज़्यादातर लोगों को यही लग रहा है कि राज अपनी किसी फिल्म में उर्फी जावेद को कास्ट करने वाले हैं। अब देखना होगा कि यूजर्स का ये अंदाज़ा कितना सही साबित होता है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
7 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
9 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
10 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
12 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
13 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines