Urfi Javed Upcoming Series: उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार उर्फी के सुर्खियों में आने की वजह उनका अतरंगी फैशन नहीं बल्कि वो खुद हैं। दरअसल, उर्फी जावेद की अपकमिंग सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में असली उर्फी जावेद दिखाई जाएगी। सीरीज के रिलीज होने से पहले ही इसको लेकर बज बना हुआ है। साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर ‘फॉलो कर लो यार’ कब और कहां रिलीज होगी? तो आइए आपको बताते हैं…
कब और कहां दिखेगी असली Urfi Javed?
उर्फी जावेद की इस अपकमिंग सीरीज की बात करें तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 23 अगस्त को इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उर्फी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि अगर आपको लगता है कि यह ‘बहुत ज्यादा’ है तो आपने अभी तक कुछ भी नहीं देखा है।
क्या है पोस्ट में?
बता दें कि उर्फी जावेद ने जो पोस्ट शेयर किया है, वो इस सीरीज पहला प्रोमो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उर्फी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में उनकी ही आवाज में वाइसओवर चल रहा है। उर्फी कहती हैं कि लोग कहते हैं कि मैं अटेंशन सीकर हूं और इसलिए अतरंगी कपड़े पहनकर नाटक करती हूं। छपरी हूं, सड़क छाप हूं, बिल्कुल सही कहते हैं… जलते हैं सारे, मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रही।
फिर असली उर्फी है कौन?
वीडियो में आगे उर्फी कहती हैं कि किसी और की कामयाबी देखी कहां जाती है लोगों से, सोशल मीडिया पर छाए रहने के अलावा मैं बॉस भी हूं। क्या करें, दुनिया के साथ ऐसे ही रहना पड़ता है। घर के नखरे अलग, सबको खुश रखो, नहीं तो मेरे ही सिर पर नाचेंगे और फिर दुनिया में अपनी एक सीधी-साधी इमेज बनाओ, लेकिन हकीकत में मैं ये हूं ही नहीं यार। इसके आगे उर्फी कहती हैं कि फिर असली उर्फी है कौन? जानने की हिम्मत है, तो चलो सबको दिखाती हूं।
Follow Kar Lo Yaar को लेकर बन रहा बज
अब उर्फी की कहानी तो 23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर ही नजर आएगी। लोगों को इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि उर्फी की इस सीरीज में ऐसा क्या खास होने वाला है, जो हर कोई कह रहा है कि Follow Kar Lo Yaar.
यह भी पढ़ें- नशे की हालत में दो दिन पहले अरेस्ट हुए थे मशहूर सिंगर, अब पुलिस ने किया रिहा, क्या था मामला?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines