Urfi Javed: हमेशा अपनी नई-नई ड्रेस से लोगों का ध्यान खींचने वाली उर्फी जावेद कई बार अपने फैशन से लोगों का दिमाग हिला देती हैं। कई बार उर्फी की ड्रेस लोगों का दिल भी जीत लेती है और यूजर्स फैशन दीवा की जमकर तारीफ करते हैं। हाल ही में उर्फी फिर से नई ड्रेस में नजर आई, लेकिन इस बार उर्फी ने पैप्स को टॉन्ट मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
मल्टीकलर ड्रेस में नजर आई उर्फी
जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद का नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। इस वीडियो में उर्फी मल्टीकलर ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप लिया है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही पैप्स की नजर उर्फी पर पड़ी, तो सभी के कैमरे उनकी तरफ घूम गए। जब उर्फी पैप्स को पोज दे रही थी, तो इस दौरान पीछे से आवाज आती है कि क्या बात है हॉटनेस।
शुरू में किसी का मुंह नहीं खुलता था
इस पर उर्फी कहती हैं कि कौन बोला ये? धीरे-धीरे तुम लोग इतना बोलने लगे हो ना, शुरू में किसी का मुंह नहीं खुलता था। इसके बाद उर्फी पैप्स को जमकर पोज देती हैं। अब इंटरनेट पर ये वीडियो छाया है और यूजर्स भी उर्फी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि आपकी ड्रेस बहुत सुंदर है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि हमेशा कि तरह बेहद सुंदर। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या लग रही हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के वीडियो पर कर रहे हैं।
अक्सर नए लुक्स में नजर आती हैं उर्फी
उर्फी जावेद अक्सर अपनी नई-नई ड्रेस से लोगों का दिमाग हिलाती रहती हैं। कई बार तो फैशन दीवा ऐसा कुछ पहन लेती हैं, जो लोगों की समझ से भी बाहर होता है। हालांकि इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन अब भई उर्फी तो उर्फी हैं, वो कहां रूकने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Sherlyn Chopra की हॉटनेस देख छूटे यूजर्स के पसीने, एक्ट्रेस ने पहनी बेहद रिवीलिंग ड्रेस
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
50 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines