Bigg Boss 16: जब से फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) ने घर में एंट्री की है तब से बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को लेकर काफी शोर मचा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स शो को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने शो में #Meetoo (महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाया गया कैंपेन) कैंपेन के आरोपी साजिद को कंटेस्टेंट के तौर पर लिया है। साजिद पर कई एक्ट्रेसेज ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वहीं जनता के अलावा कई सेलेब्स भी इसका विरोध करते नजर आए। इस बीच उर्फी जावेद एक बार फिर साजिद खान का विरोध करती दिखी हैं।
अभी पढ़ें – Web Series Controversy: एकता और मां शोभा कपूर को पटना हाईकोर्ट से राहत, जानें पूरा मामला
लेकिन शो के मेकर्स अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने इन विरोधों को नजर अंदाज किया। हालांकि, साजिद खान को लेकर ये विरोध अब भी कम नहीं हुआ है। सिंगर सोना महापात्रा, एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बिग बॉट ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed campaigns against Sajid Khan) समेत के साथ-साथ एक्टर अली फज़ल ने भी हाल ही में साजिद के खिलाफ चल रहे कैंपेन को अपना समर्थन दिया।
अभी पढ़ें – Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद का ने शर्ट को पहना ऐसे, आपने नहीं सोचा होगा जैसे
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें साजिद की फोटो देख के नीचे एक जलते हुए लाइटर को देखा जा सकता है। इसी के साथ इस तस्वीर पर लिखा है, ‘साजिद खान को बिग बॉस से अभी बाहर निकालो।’ इस पिक्चर को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘वैसे तो अब लोग परवाह नहीं कर रहे हैं और न ही शो के मेकर्स, लेकिन हम लोग जो खिलाफ खड़े हैं वो कम से कम कोशिश जरूर कर सकते हैं।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines