हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Urfi Javed ने कुर्सी पर सोकर काटी थी रातें, मुंबई की बारिश पर छलका दर्द

Urfi Javed: उर्फी जावेद मुंबई की बारिश से तंग आ गई हैं। एक्ट्रेस के घर में इतना पानी भर चुका है कि उनका कमरा स्विमिंग पूल बन गया। अब उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने घर का नजारा दिखाया है।

विज्ञापन
उर्फी जावेद ने पुराना दर्द याद आ गया है। (Photo Credit- Instagram)

Urfi Javed: उर्फी जावेद इन दिनों अपने शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा के बीच की कंट्रोवर्सी काफी ज्यादा तूल पकड़ रही है। दोनों एक-दूसरे पर आग बरसा रही हैं। वहीं, अब उर्फी जावेद ने शो में हुए विवाद को छोड़कर फैंस के साथ अपनी नई प्रॉब्लम शेयर की है। उर्फी जावेद ने अपना दुख फैंस के साथ बांटा है। इस वक्त मुंबई में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश के मौसम में जहां कुछ लोग एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं उर्फी जावेद के लिए बारिश आफत बन गई है।

उर्फी जावेद का कमरा बना स्विमिंग पूल

अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी तकलीफ बताई है। मुंबई की बारिश उर्फी जावेद के लिए ना तो आज आसान है और ना ही कभी पहले थी। ये बारिश उर्फी जावेद की जिंदगी में सिर्फ परेशानियां लेकर आती है। अब उर्फी ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी दिखाई है। एक्टेस ने अपने घर की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उर्फी जावेद के घर में पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। बंद घर में भी बारिश का पानी घुस गया है और पर्दे भी भीग चुके हैं।

उर्फी का पूरा 1 BHK करता था लीक

अब इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, ‘मुंबई की बारिश ने मेरे रूम को स्विमिंग पूल में बदल दिया है, फिर भी ये इससे पहले से पहले वाले अपार्टमेंट से बेहतर है। वो पूरा 1 BHK लीक किया करता था। मुझे 12 बाल्टियां खरीदनी पड़ी थीं और मैं कुर्सी पर सोती थी। वहां मुश्किल से 2 जगह थीं, जहां पानी नहीं टपकता था। वो एक पुरानी बिल्डिंग थी।’ इस पोस्ट से समझ आ रहा है कि उर्फी जावेद ने मुंबई में किस तरह के दिन देखे हैं। एक्ट्रेस ने कामयाबी हासिल करने से पहले काफी स्ट्रगल किया है, जिसके बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने क्यों की ‘लापता’ होने की बात? क्रिप्टिक पोस्ट का खुला राज

उर्फी जावेद ने देखे बुरे दिन

अपने दम पर उर्फी जावेद ने पहचान बनाई है और अकेले ही अपने परिवार को पाला है। इस दौरान उन्होंने काफी बुरे दिन भी देखे और सोशल मीडिया पर लोगों से मिल रही नफरत का भी सामना भी किया। हालांकि, अब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलने लगा है। उनके पास अब काम भी है और फेम भी। साथ ही सेलेब्स भी उर्फी जावेद को उनके काम के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। अगर वो इसी तरह आगे बढ़ती रहीं, तो हो सकता है कि जल्द ही उर्फी जावेद इससे बेहतर घर में शिफ्ट हो जाएं और उनकी ये समस्याएं भी कम हो जाएं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola