Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इन दिनों उर्फी हालिया रिलीज सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब भई बात अगर उर्फी की हो रही और कुछ अतरंगी ना हो, ये कैसे हो सकता है। जी हां, अपनी इस सीरीज में उर्फी ने कुछ ऐसा रिवील कर दिया, जिससे सभी हैरान हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सोशल मीडिया सेंसेशन ने ऐसा क्या कहा है…
‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर चर्चा में उर्फी
दरअसल, हालिया रिलीज सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ से उर्फी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी अपनी दोस्तों संग बातें कर रही हैं। इस दौरान उर्फी की दोस्त ने उनके पूछा कि तुम नए-नए लोगों से मिलती रहती हो और ट्रेवल करती हो, तो क्या तुमने कुछ नहीं किया? इस पर उर्फी ने जवाब दिया कि तीन साल से मैंने सेक्स नहीं किया है।
मैं सेक्स क्यों नहीं कर रही हूं- उर्फी
उर्फी ने आगे कहा कि मैंने बीते तीन सालों से किसी मर्द को किस नहीं किया है और ना ही किसी से रोमांटिक बातें की हैं। उर्फी का ये जवाब सुनकर उनकी दोस्त बेहद हैरानी वाला रिएक्शन देती हैं। हालांकि इसके बाद उर्फी ने खुद कहा कि लेकिन सवाल ये है कि मैं सेक्स क्यों नहीं कर रही हूं, इसका भी रीजन है। उर्फी ने आगे कहा कि मैंने तीन साल पहसे कसम खाई थी कि जब तक उर्फी के पास प्राइवेट जेट नहीं होगा, तब तक उर्फी किसी के संग सेक्स नहीं करेंगी।
उर्फी के जवाब ने लोगों को किया हैरान
इसके बाद उर्फी खुद इस पर तालियां बजाती हैं और स्माइल देती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे उर्फी ने कहा कि उन्होंने अपनी लाइफ में सब खुद किया है और बेहद फ्रीडम से किया है। इसलिए मैं नहीं चाहती कि मैं कभी भी अपने पार्टनर के सामने कमजोर पड़ूं। उर्फी के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान कर दिया है। उर्फी के इस वीडियो पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं फैशन दीवा
बता दें कि उर्फी की हालिया रिलीज सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी की लाइफ पर है, जिसमें फैशन दीवा का असली रूप नजर आ रहा है। ना सिर्फ इस सीरीज और अपने फैशन बल्कि उर्फी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शोज में काम करके लोगों का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि इन दिनों वो अपने बेबाक अंदाज और फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Siddique के बाद एक और डायरेक्टर ने छोड़ा अध्यक्ष पद, फिल्ममेकर पर भी है यौन शोषण का आरोप
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
1 hr ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
3 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
4 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
5 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
6 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
7 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines