Urfi Javed के बॉयफ्रेंड के चेहरे से उठा मुखौटा, एक्ट्रेस ने खुद किया फेस रिवील

Urfi Javed Boyfriend: उर्फी जावेद के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम अब रिवील कर दिया है। उर्फी के बॉयफ्रेंड के नाम के साथ-साथ उसका चेहरा भी सामने आ गया है।

Urfi Javed

उर्फी जावेद के बॉयफ्रेंड का चेहरा रिवील। (Photo Credit- Social Media)

Urfi Javed Boyfriend: पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो एक लड़के को डेट कर रही हैं। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने ये बात एक्सेप्ट कर ली है कि वो दिल्ली के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं। उर्फी ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ढेर सारी डिटेल्स भी शेयर की हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम या फेस रिवील नहीं किया था। ऐसे में फैंस भी बस यही जानना चाहते हैं कि उर्फी इन दिनों किसके इश्क में कैद हैं? तो उर्फी ने अब फैंस की ये इच्छा भी पूरी कर दी है।

उर्फी जावेद का बॉयफ्रेंड हुआ रिवील

उर्फी जावेद ने अब सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड का नाम और उसका फेस भी रिवील कर दिया है। आपको बता दें, उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड का फेस रिवील किया है। इस फोटो में उर्फी एक लड़के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं और इस लड़के ने उर्फी के गले में हाथ डाला हुआ है। दोनों कॉफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, ‘अब मुझे अपने बॉयफ्रेंड की याद आ रही है।’

उर्फी ने दुनिया को बताया बॉयफ्रेंड का नाम

आपको बता दें, उर्फी ने इस पोस्ट में बॉयफ्रेंड को टैग भी किया है। अब जिस शख्स को उर्फी ने अपना बॉयफ्रेंड बताते हुए टैग किया है उसका नाम कौस त्रिवेदी है। वहीं, कौस त्रिवेदी ने भी सोशल मीडिया पर उर्फी के साथ कई स्टोरी पोस्ट की हैं। कौस ने उर्फी की स्टोरी पर रिप्लाई भी किया है। उन्होंने उर्फी के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड सेलेब्रिटी का पसंदीदा बनना मुश्किल है, लेकिन किसी को तो पब्लिक सर्विस करनी ही होगी।’

कौस त्रिवेदी है उर्फी के बॉयफ्रेंड का नाम

कौस त्रिवेदी ने उर्फी के साथ रविवार की डेट की फोटोज भी शेयर की हैं। अब उनके बॉयफ्रेंड का राज खुल चुका है। अब पूरी दुनिया को पता चल गया है कि उर्फी किसके इश्क में दीवानी हो रखी हैं। आपको बता दें, उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका बॉयफ्रेंड 6 फीट 4 इंच लम्बा है और वो उसके साथ 8 या 6 इंच की हील पहनकर घूमती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ