Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों हालिया रिलीज सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्फी ने अपने फैंस से भी कहा कि वो उनकी इस सीरीज को देखें। अब भई उर्फी का शो है, तो कुछ तो अलग होगा ही। हालांकि फैशन दीवा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो बॉलीवुड सेलेब्स को ही मक्खन लगा रही हैं। आइए बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
उर्फी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने इसके कैप्शन में लिखा कि यार इन लोगों ने तो अब तक फॉलो नहीं किया, लेकिन आप तो #FollowKarloYaar. उर्फी ने अपने इस पोस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स के संग इंस्टा चैट की फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद खास अंदाज में सितारों से ‘फॉलो करने’ की रिक्वेस्ट कर रही हैं।
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
दिलजीत दोसांझ को किया ये मैसेज
सबसे पहले उर्फी ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि उर्फी ने दिलजीत को बेहद खास अंदाज में मैसेज किया है। उर्फी ने लिखा कि टेलीफोन का लंबा तार, आप मेरे फेवरेट सरदार, अब इसी बात पे #FollowKarloYaar.
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
शाहरुख खान और कियारा को भी लगाया मक्खन
इसके बाद उर्फी ने शाहरुख खान को मैसेज किया। उर्फी ने किंग खान को लिखा कि प्लीज शाहरुख सर #FollowKarloYaar. फिर फैशन दीवा ने कियारा आडवाणी को मैसेज किया और लिखा कि यार कियारा, दस रुपये की पेप्सी, तुम हो सबसे सेक्सी, इस बात पे #FollowKarloYaar.
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
‘स्त्री’ से भी की रिक्वेस्ट
फिर उर्फी ने श्रद्धा कपूर को लिखा कि हेलो श्रद्धा, मुबारक ऑन स्त्री, प्लीज अब तो #FollowKarloYaar. अमेजन का सब्सक्रिप्शन नहीं है फ्री, लेकिन मुझे फॉलो कर लो स्त्री। इसके बाद उर्फी प्रियंका चोपड़ा को लिखती हैं कि वोदका का शॉट, प्रियंका सबसे हॉट, अब इस बात पे प्लीज #FollowKarloYaar.
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
निक जीजू को भी किया मैसेज
इसके बाद उर्फी ने आलिया को मैसेज किया कि सबको है सक्सेस की चुल, आलिया है सबसे ब्यूटीफुल, अब इस बात पे #FollowKarloYaar. उर्फी ने अब रणवीर सिंह को लिखा कि खाने में आज बिरयानी है, रणवीर सिंह तूफानी है, अब तो प्लीज #FollowKarloYaar और आखिर में फैशन दीवा ने विदेश तक अपना मैसेज भेज दिया। जी हां, उर्फी ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लिखा कि पुलाव में जीरा, मेरी जीजा हीरा, जीजू प्लीज #FollowKarloYaar.
Urfi Javed, Follow Kar Lo Yaar
Follow Kar lo Yaar
उर्फी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उर्फी का ये शो मजेदार है। दूसरे ने कहा कि #FollowKarloYaar. तीसरे ने लिखा कि कुछ भी हो लेकिन उर्फी का अंदाज बहुत क्यूट है मैसेज करने का।
यह भी पढ़ें- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘काल’ बनी हेमा कमेटी की रिपोर्ट, अब एक और एक्ट्रेस ने खोला ‘काला राज’
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
8 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
10 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
11 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
11 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
14 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines