मुंबई: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed), जो अक्सर अपने जोखिम भरे फैशन स्टेटमेंट से लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आती हैं, वो एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
तमाम ट्रोलिंग के बावजूद उन्होंने हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को चौंकाने का काम किया है। पिछले दिनों मोनोकिनी के साथ रस्सी की स्कर्ट पहन पिज्जा खाने निकलीं उर्फी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और चर्चा का विषय बनी रहीं। इसी बीच उनकी कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो काली साड़ी (Urfi Javed Black Sari) पहन कहर ढाती नजर आई हैं।
दरअसल, बीती रात उर्फी जावेद को मुंबई में एक कार्यक्रम के लिए स्पॉट किया गया, जहां वो नेट की प्लेन ब्लैक साड़ी में नजर आईं। उन्होंने साड़ी के साथ माथे पर टीका और नाक में नथ भी पहन रखी थी। अपने ग्लैम-अप लुक को फ्लॉन्ट करती उर्फी जावेद ने कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले पैपराजी के लिए खूब पोज दिए। पैपराजी वीरल भयानी से लेकर तमाम बॉलीवुड पेजेस ने उनका वीडियो (Urfi Javed Video) शेयर किया है, जिसमें वो अपनी साड़ी और बैकलेस ब्लाउज को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में उर्फी को अपनी साड़ी का पल्लू संभालते हुए भी देखा जा सकता है। इसी के साथ वो अपने बैकलेस ब्लाउज को भी खूब फ्लॉन्ट करती हैं। एक वीडियो में तो उर्फी की एंट्री होते ही पैप्स उनका नाम लेकर शोर मचाते भी देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं बाद में उर्फी को खुद फोटोग्राफर्स के बीच बैठकर फोटो खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।
नेटिजेंस का रिएक्शन-
पोस्ट के कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई उनके सरल स्वभाव की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे ढोंग बता रहा है।
इसी के साथ उर्फी हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत को लेकर भी सुर्खियों में थीं। दरअसल, डेली सोप अनुपमा में समर शाह की भूमिका निभाने वाले पारस ने ‘झलक दिखला जा 10’ साइन कर लिया, जिसकी वजह से मेकर्स ने उन्हें शो से टर्मिनेट कर दिया। इसी पर चर्चा करते हुए पारस ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के बारे में भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में उन्हें पोसेसिव बॉयफ्रेंड कहा था, इसपर वो क्या कहेंगे। तो पारस ने बड़ी समझदारी के साथ ये कहते हुए सवाल खत्म कर दिया कि अगर वो इसमें खुश है तो यही सही।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines