Urfi Javed On Shaming: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने सारे जज्बात खोलकर रख दिए। एक्ट्रेस ने लोगों के सभी तानों के जवाब दिए हैं और रिवील किया है कि उन्होंने किस तरह की घटिया बातें सुनी हैं। साथ ही उर्फी ने बताया कि लोगों की बातों से वो कैसे डील करती हैं। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि कमेंट्स देखकर उन्हें कैसा लगता है और वो ट्रोलर्स ने कैसे डील करती हैं? तो उर्फी ने सीधे-सीधे बताया कि वो कभी कमेंट्स नहीं पढ़तीं। पहले जब वो कमेंट्स पढ़ती थीं तो बुरा लगता था।
क्या किसी के भी साथ सो जाती हैं उर्फी?
लोग घाटियां बातें लिखते थे जिससे दुख पहुंचता था, लेकिन अब उन्होंने कमेंट सेक्शन देखना ही बंद कर दिया है। उर्फी ने ये भी कहा है कि वो अपना कमेंट सेक्शन देखेंगी तो उन्हें सुसाइड करनी पड़ जाएगी। उर्फी ने इसके अलावा अपने कपड़ों को लेकर भी बातें की हैं कि किस तरह लोग उन्हें कपड़ों को लेकर जज करते हैं। उर्फी ने बताया कि लोग सोचते हैं कि ये कम कपड़े पहनती है तो ये इजी होगी। किसी के भी साथ सो जाती होगी। उनका कहना है कि उन्हें इन बातों का बुरा नहीं लगता क्योंकि वो जानती हैं कि वो असल में कैसी हैं। हालांकि, उर्फी का दावा है कि जिंदगी के इन सभी अनुभवों से वो काफी कुछ सिख रही हैं और मजबूत हो रही हैं। अब उनकी बर्दाश्त शक्ति भी बढ़ गई है।
पैपराजी के गलत तरह जूम करने पर नहीं है तकलीफ?
इसके अलावा उर्फी से पैपराजी को लेकर भी सवाल किया गया। अक्सर सेलिब्रिटीज शिकायत करते हैं कि पैपराजी उन्हें गलत तरह से कैप्चर करते हैं। उनके कुछ बॉडी पार्ट्स पर ज्यादा ही जूम करते हैं। तो उर्फी को उससे भी फर्क नहीं पड़ता। उर्फी ने कहा, ‘मैं तो खुद ही करवाती हूं। मैं खुद ही बोलती हूं जूम करो।’ उर्फी का कहना है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन ये सब ठीक नहीं है। उन लोगों को समझना चाहिए कि लड़की कितनी कम्फर्टेबल है कितनी नहीं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 में गुड्डू भैया का किरदार देख हैरान हैं Richa Chadha, इंस्टास्टोरी पर लिखा-‘आई एम नॉट…’
कश्मीरा और चाहत को लेकर उगली आग
अपने इस इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कश्मीरा शाह और चाहत खन्ना को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों की लाइफ की सबसे बड़ी अचीवमेंट ही यही है कि उन्होंने मेरे साथ लड़ाई की है। लोग इन्हें सिर्फ इसलिए जानते हैं। इससे पहले इन दोनों ने क्या किया है किसी को नहीं पता। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये दोनों कभी माफी भी मांगेंगी तो भी वो उन्हें माफ नहीं करेंगी और न ही उनसे बात करेंगी। इतना ही नहीं उर्फी ने इस लड़ाई को इतना पर्सनल लिया है कि अगर इनके साथ उन्हें काम भी करना पड़ा तो वो इन दोनों को उस प्रोजेक्ट से निकलवा देंगी।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
25 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines