Divya Agarwal Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंसकर पागल हो गए। अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद न सिर्फ फैंस बल्कि एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल भी हैरान और परेशान हो गईं। इनका एक फनी मोमेंट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उर्फी को हाल ही में एक मॉल में स्पॉट किया गया, जहां अपनी ड्रेस की वजह से वो oops मोमेंट का शिकार हो गईं। अब उनका ये oops मोमेंट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Indian Police Force प्राइम पर हुई स्ट्रीम, जानें X यूजर्स ने सीरीज को पास किया या फेल?
उर्फी का Oops मोमेंट वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी एक लड़की के साथ आ रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को छिपाने के लिए एक डेनिम जैकेट का सहारा लिया हुआ है। वो उस जैकेट के इस्तेमाल से अपनी ड्रेस हाइड करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जैसे ही उर्फी पैपराजी को देखती हैं वो तुरंत अपनी जैकेट हटाती हैं और अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती हैं। उन्होंने एक स्ट्रैपलेस वन- पीस पहनी हुई है। उर्फी जैसे ही एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) को देखती हैं वो उन्हें अपनी ड्रेस दिखाती हैं और दोनों गले लगने की कोशिश करती हैं, तभी उर्फी का oops मोमेंट हो जाता है।
दिव्या संग वायरल उर्फी का वीडियो
दरअसल, उर्फी की ड्रेस में फ्रंट पर सींग जैसा कुछ बना हुआ है। जिसकी वजह से दिव्या उनसे जब गले लगने की कोशिश कर रही थीं तो ये सींग बीच में आ गए। ऐसे में दिव्या को उर्फी को हग करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कभी उन्होंने उनके पेट पर अपना सिर रख उन्हें ग्रीट किया तो कभी अलग फंडा अपनाया। लेकिन अब इन दोनों लड़कियों के इस अजीबों-गरीब वीडियो को देखकर यूजर्स खूब मज़े ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर रिएक्ट कर उर्फी को ट्रोल कर रहा है।
यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा, ‘वाहियात।’ एक ने कहा, ‘मूर्खता की सारी सीमाएं पार… बेवकूफ औरत।’ किसी ने कहा, ‘लोग बेशर्मी पर उतर कर अपने आपको सुंदर समझते हैं।’ एक ट्रोलर बोला, ‘घटिया औरत और घटिया ड्रेसिंग सेंस।’ एक शख्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘मिलने वाले भी सोच रहे थे कि मिलें तो कैसे मिलें।’ एक कमेंट आया, ‘इसको शर्मिंदगी भी नहीं होती इतना कॉन्फिडेंस है।’ किसी ने मजाक में कहा, ‘कोरोना के समय ऐसे कपड़े पहन के निकलती तो मोदी जी भी तारीफ करते… सोशल डिस्टन्सिंग के काम तो आता।’ एक ने कहा, ‘उर्फी को जब कोई फर्क नहीं पड़ता तो यहां कोट से क्यों छुपे हुई है? और बगल वाली तो ब्रा में ही आ गई।’ एक ने फनी कमेंट करते हुए पूछा, ‘सींग यहां कैसे आ गए।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines