Urfi Javed Oops Moment Video: पॉपुलर एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने एक वीडियो से लोगों को चौंकाने का काम कर रही हैं। कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो एक बड़ा फैशन एक्सपेरिमेंट कर फैंस को हैरान करना चाहती थीं। लेकिन अब इस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ गया जिसके बाद वो खुद ही चौंक गईं। दरअसल, इस बार उर्फी का एक्सपेरिमेंट उल्टा पड़ गया है और उनकी एक बड़ी लापरवाही अब उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गई है।
उर्फी को लापरवाही पड़ी महंगी
यूं तो उर्फी चाहे कितने भी छोटे कपड़ें क्यों न पहन लें वो इस बात का घ्यान रखती हैं कि उनके साथ कोई Oops मोमेंट न हो। लेकिन इस बार शायद वो लापरवाह हो गईं या फिर उनकी किस्मत खराब थी। दरअसल, अब उर्फी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो बास्केट बॉल से बना एक खूबसूरत टॉप पहने हुए नजर आईं। इसमें वो वाकई खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ध्यान उनके टॉप पर कम और पैंट पर ज्यादा रहा। हो भी क्यों न उर्फी की पैंट की जिप जो गलती से खुली रह गई थी। एक ही घंटे के अंदर उर्फी की ये वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गई और कुछ लोगों ने तो इस खुली हुई जिप को नोटिस कर उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।
वीडियो में कैद हुई Urfi Javed की लापरवाही
खुली रह गई पैंट की जिप
लगता है लोगों के हेट कमेंट्स उर्फी जावेद तक पहुंच गए और बढ़ती बदनामी के बाद उन्हें अपने इस वीडियो को डिलीट करना पड़ गया। अब आपको उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो उनके आकउंट पर नजर नहीं आएगा जिसमें वो oops मोमेंट का शिकार हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को मजबूरन अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है। हालांकि, फैन पेज और मीडिया पेज पर उनका ये वीडियो अभी भी मौजूद है। ऐसे में उनकी ट्रोलिंग का सिलसिला अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’ केस में आया पुलिस का बयान, कहा- CCTV फुटेज में…
वीडियो करना पड़ गया डिलीट
आप देख सकते हैं कि उर्फी की पैंट की जिप पूरी तरह से खुली हुई है और उन्हें वीडियो में इस बात का जरा भी एहसास नहीं है। ऐसे में अब एक यूजर ने लिखा है, ‘उर्फी आप पैंट की चेन बंद करना भूल गईं।’ एक ने कहा, ‘इस बास्केटबॉल में हवा कम है…।’ एक ने कहा, ‘मैडम की जिप खुली है उनको पता ही नहीं।’ तो कोई बोला ‘ग्लैमर दिख रहा है।’ लोगों के इस तरह के कमेंट्स बढ़ते जा रहे थे, ऐसे में उनके पास वीडियो हटवाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। खैर अब तो सब लोग उनके वार्डरोब मालफंक्शन को देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
52 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
5 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines