Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने बेबाक बयान और बेबाक पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बिना किसी की परवाह किए अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखती हैं। चाहे कोई प्रॉब्लम हो या फिर खुशी- उर्फी जावेद हर फीलिंग को खुलकर एक्सप्रेस करती हैं। हालांकि, इस बार उर्फी ने अपनी लाइफ का एक डार्क साइड दुनिया के सामने रखा है। उर्फी ने अब खुलासा किया है कि वो अपनी जान लेने की भी कोशिश कर चुकी हैं। उन्होंने जिंदगी से तंग आकर गलत कदम उठाया था और अब अपने इस राज को उर्फी ने रिवील कर दिया है।
खुद को नुकसान पहुंचाना चाहती थीं उर्फी जावेद
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने थेरेपी को लेकर बात की और कहा, ‘लोग अपने आपको नुकसान पहुंचाते हैं और ये बहुत कॉमन चीज है, जो लोग करते हैं। ये टीनएजर्स में ज्यादा देखा जाता है। ये तरीका है कि वो कुछ फील कर पाएं।’ उर्फी ने आगे अपने पास्ट पर खुलासा करते हुए कहा, ‘क्या होता था ना कि कभी-कभी इतना सुनकर मुझे लगता था कि मैं सुन्न हो गई हूं। इतनी कोई आपको गाली देगा, इतना कोई आपको मारेगा या पीटेगा, तो बॉडी सुन्न हो जाती है। तो ये मेरा तरीका था कुछ महसूस करने का।’
जिंदगी खत्म करने के लिए उर्फी ने पिया था फिनाइल
उर्फी जावेद ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘मैंने कुछ अजीब चीजें की हुई हैं। एक बार मैंने बहुत सारी दवाइयां खा ली थीं। मैंने एक बार फिनाइल भी पी लिया था। मैं बुरी तरह से अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी। लेकिन फिनाइल निकल जाता है। मेरे मुंह से पाइप डालकर फिनाइल निकाला था।’ आपको बता दें, उर्फी जावेद ने ये सब खुलासे बेहद ही कैजुअली कर दिए। उन्होंने बताया कि ये बहुत साल पहले की बात है और अब उन्होंने थेरेपी ले ली है और अब वो इस बारे में इस तरह से बात कर पाती हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है Urfi Javed का बॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस ने तुड़वा दी जिसकी शादी, फर्स्ट मीटिंग पर किया खुलासा
पास्ट की बात करते हुए उर्फी को आ जाते थे आंसू
उर्फी जावेद ने कहा कि अब वो इसे नॉर्मलाइज कर चुकी हैं। हालांकि, पहले जब वो इस बारे में बात करती थीं, तो उन्हें रोना आ जाता था। उर्फी का मानना है कि अपने पास्ट को एक्सेप्ट करके उस बारे में बात करनी चाहिए और ये ठीक होने की तरफ पहला कदम होता है। उर्फी जावेद ने सब घर से तंग आकर किया था। वो बस उस घर से निकलना चाहती थीं। अब उर्फी के इस खुलासे से फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines