Urfi Javed Viral Shirt Look: उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे। हर गुजरते दिन के साथ कपड़ों पर उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ती जा रही है। कभी रस्सी, कंघी,सेफ्टी पिन, सिम कार्ड, तो कभी टेडी बियर से अपनी ड्रेस बनाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर अपना दिमाग चलाया है और कुछ नया करतब कर दिखाया है। इस बार उन्होंने जो किया है उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल है कि इस तरह से भी कोई आउटफिट बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं स्टार किड नहीं हूं’ आखिर Irrfan Khan के बेटे ने क्यों कही ये बात?
सामने आया उर्फी का नया लुक
दरअसल, अब उर्फी का नया लुक सामने आ गया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अब अपना लेटेस्ट वीडियो ड्राप किया। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मच गई क्योंकि इस बार उर्फी ने सिर्फ शर्ट के साथ अपना नया लुक डिजाइन किया है। कुछ देर पहले सामने आए इस वीडियो में उर्फी जावेद एक के ऊपर एक कई पिंक कलर की शर्ट्स अपने बदन पर लपेटे हुए नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल वाकई काफी हटके लग रहा है।
कुछ इस अंदाज में दिखीं उर्फी
वहीं, उर्फी के लुक को उनका मेकअप और हेयर स्टाइल और भी बेहतर बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस यूनीक स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ उनका मिनिमल मेकअप उनके सेक्सी दिखा रहा है। वहीं, इस वीडियो में उर्फी के साथ मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिली सिंह (Lilly Singh) भी दिखाई दे रही हैं। जो उनसे पूछती हैं कि उन्होंने क्या पहना है। इसपर जवाब देते हुए उर्फी कहती हैं, शर्ट अप। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “शर्ट अप एवरीवन!”
लोगों ने यूं किया रिएक्ट
अब सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस लेटेस्ट लुक पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई हार्ट वाला इमोजी शेयर कर अपनी फीलिंग का इजहार कर रहा है। तो कोई कमेंट करता नजर आया “अब लड़कों की शर्ट सेफ नहीं है।” तो किस ने बोला, “अब कुछ बचा है।” अब सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के इस वीडियो पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लेकिन कोई भी उनके वीडियो को इग्नोर नहीं कर पा रहा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines