Urfi Javed New Look Amid Engagement Rumors: उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम फिलहाल सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। हाल ही में उर्फी को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिसके बाद उनकी सगाई की खबरों ने तूल पकड़ लिया। दरअसल, उर्फी एक तस्वीर में मिस्ट्री मैन के साथ पूजा करते हुए नजर आई थीं। उनकी ये तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई। इसी बीच अब एक्ट्रेस का नया लुक भी सामने आ गया है। हाल ही में उर्फी एक ऐसी ड्रेस में नजर आईं जिसमें उनका चेहरा छिपा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को ED ने भेजा समन, Mahadev Betting App से जुड़ा है मामला
उर्फी ने फेस किया हाईड
एक्ट्रेस ने सगाई की रूमर्स के बीच अब ऐसे कपड़ें तैयार किए हैं जिनमें वो सबसे अपनी शक्ल छिपाती हुई नजर आ रही हैं। क्या ये उनकी इस सगाई का असर है जिसकी रूमर्स लगातार सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अब क्यों और किस तरह से अपना फेस हाईड किया है पहले वो जान लेते हैं। बता दें, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो खुद उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसमें वो अपने नए लुक के लिए जल्दी-जल्दी तैयार होती नजर आ रही हैं।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में पहले उर्फी को अपनी ड्रेस के पीछे फेस कवर किए हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक नेट वाली ड्रेस से एक हटके लुक तैयार किया है। बाद में वो इसे किसी जैकेट की तरह निकाल देती हैं और एक बेहद खूबसूरत सी ब्लैक ड्रेस में वो अपनी अदाएं दिखाते हुए नजर आती हैं। उनका ये वेस्टर्न लुक अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वैसे भी उर्फी अपने इन्हीं अतरंगी कारनामों के लिए मशहूर हैं। ऐसे में वो एक बार फिर खुद पर सारी लाइमलाइट लाने में कामयाब हो गई हैं।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
बता दें, अब उर्फी का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर एक यूज़र ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसा पागलपन कहीं नहीं देखा, जब पता है कि देखने में तकलीफ होगी तो ऐसा ड्रेस पहनने की ज़रूरत ही क्या है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘आउटफिट का नाम… मैं कहीं मुंह दिखाने लायक नई रही।’ एक यूजर ने लिखा, ‘कार का बैक रेस्ट क्यों लग रहा है।’ अब कुछ इसी तरह से उर्फी के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines