Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी का फैशन उन्हें अक्सर ट्रोलिंग की राह पर ले जाता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से उर्फी खूब क्रिएटिविटी दिखा रही हैं और कुछ ना कुछ यूनिक कर रही हैं। इस बार भी उर्फी ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। अब आप सोच रहे होंगे कि हमेशा अपने फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी ने ऐसा क्या किया है? आइए जानते हैं…
उर्फी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर उर्फी के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वो अपनी नए आउटफिट में नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि इस ड्रेस में खास बात ये है कि उर्फी की ड्रेस में इल्यूजन नजर आ रहा है।
न्यू आउटफिट में कमाल लगी उर्फी
उर्फी के न्यू आउटफिट वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी ड्रेस के बीच में मिनी टीवी जैसा कुछ नजर आ रहा है और उसमें उर्फी का वही लुक इल्यूजन की तरह बार-बार दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया। यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि उर्फी का आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी कमाल है।
लोगों ने किए कमेंट्स
दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हर रोज उर्फी की क्रिएटिविटी बढ़ रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि अरे ये तो 3D है। एक और यूजर ने कहा कि उर्फी का काम ऐसा है कि धीरे-धीरे सब उन्हें पसंद कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि उर्फी बेहद कमाल की लग रही है। एक अन्य ने कहा कि वो अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
कुछ ना कुछ क्रिएटिविटी करती हैं उर्फी
गौरतलब है कि उर्फी का फैशन और उनके कपड़ों को लेकर यूजर्स हमेशा ही उन्हें ट्रोल करते रहते हैं, लेकिन अब उर्फी तो उर्फी है, वो भला कहां पीछे रहने वाली हैं। उर्फी अक्सर अपने काम से लोगों में चर्चा में जरूर आती हैं, लेकिन वो ये भी दिखा देती हैं कि वो कितनी क्रिएटिविटी करती हैं। हाल ही में उनकी ड्रेस पर जग्गू दादा ने भी कमेंट किया था क्योंकि उनकी उर्फी की चिया सीड्स वाली ड्रेस खूब पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- Baby John फ्लॉप, फिर किसने चुराई लाइमलाइट? नेशनल क्रश बनकर खूब छाई हसीना
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines