Urfi Javed New Bold Photo: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी बोल्डनेस से लोगों को हैरान करने में माहिर हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक ऐसी कपड़े पहनती हैं जिसे देखकर फैंस के भी पसीने छूट जाते हैं। एक्ट्रेस को क्रिएटिविटी के मामले में न तो कोई एक्ट्रेस और न ही कोई डिजाइनर टक्कर दे सकता है। उर्फी जावेद की क्रिएटिविटी की चर्चा अब पूरी दुनिया में होती है। ऐसे में इस बार उर्फी जावेद जिस अवतार में नजर आई हैं उसे देखने के बाद आपके भी मुंह से निकल ही जाएगा उफ्फ। दरअसल, अब उर्फी जावेद हद से ज्यादा बोल्ड नजर आ रही हैं।
उर्फी के कपड़े देख लोगों को लगा oops मोमेंट का डर
उर्फी जावेद की लेटेस्ट तस्वीरों में वो किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रहीं। कुछ ही देर पहले उर्फी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फोटोज पोस्ट की हैं। इस बार वो पट्टी से भी छोटा टॉप पहनकर घूमती नजर आ रही हैं। वैसे इसे टॉप भी नहीं कहा जा सकता। ये इतना छोटा है कि कभी भी एक्ट्रेस oops मोमेंट का शिकार हो सकती हैं। यानी जरा सी भी नजर हटी तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है। फिर भी उर्फी ने इसे पहना है और बेहद कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट कर रही हैं।
उर्फी ने पहन लिए हद से छोटे कपड़े
उर्फी जावेद ने अपनी अप्पर बॉडी को एक रेड पट्टी से कवर किया है और नीचे उन्होंने एक टाइट फिटेड रेड हॉट स्कर्ट पहनी है। हाथों में लाल गुलाब वाले डिजाइन के कपड़े और सिर पर सच के गुलाब लगाकर उर्फी वाकई हसीन लग रही हैं। इस ड्रेस में उर्फी अपना कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। साथ ही अपनी बोल्डनेस से फैंस को मदहोश भी कर रही हैं। बता दें, उर्फी ने ये अवतार MTV Splitsvilla X5 के लिए लिया है। इस शो में उर्फी ने ये कपड़े पहनकर सनसनी ही मचा दी। वहीं, अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।
यह भी पढ़ें: ED के एक्शन के बाद Shilpa Shetty ने किया ‘सरेंडर’? Raj Kundra बोले- ‘बस बहुत हो गया…
किसी ने बताया रेड वेलवेट तो कोई बोला लालटेन
एक ही घंटे के अंदर उर्फी का पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो चुका है। अब एक्ट्रेस की इस तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। साथ ही कमेंट करने वालों की लाइन लग चुकी है। कुछ फैंस उर्फी से इंम्प्रेस हैं तो कोई उनके छोटे कपड़ों को लेकर उन्हें फटकार लगा रहा है। कुछ यूजर्स ने तो उर्फी को नोरा से कम्पेयर कर उन्हें ज्यादा हॉट बताया है। एक फैन ने लिखा, ‘रेड वेलवेट, क्रीम चीज के साथ।’ एक बोला, ‘उर्फी नहीं गर्मी।’ तो कोई बोला, ‘लालटेन … सुपर सेक्सी और मुझे पूरा यकीन है कि इस लाल सिग्नल ने कई धड़कनें रोक दी होंगी।’ अब लोग उर्फी को देख उन्हें लालटेन बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines