Urfi Javed: उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने सूजे हुए चेहरे के साथ खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लिप फिलर्स डिसॉल्व करवाने के बाद उर्फी जावेद पहचान में भी नहीं आ रही थीं। उनका चेहरा इतना बिगड़ गया था कि फैंस को भी उनकी चिंता हो गई थी। हालांकि, अब वो बिल्कुल ठीक हो चुकी हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसी बीच अब उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। उर्फी ने अपना ट्रांजीशन दिखाया है। एक्ट्रेस ने संतरों का ऐसा इस्तेमाल किया है, जो कोई सोच भी नहीं सकता।
उर्फी जावेद ने संतरों से बनाई ड्रेस
दरअसल, उर्फी जावेद ने अब संतरों के साथ अपना नया आउटफिट तैयार किया है। उर्फी जावेद ने अब संतरों के साथ अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। उनके वीडियो में नजर आ रहा है कि वो आराम से घर पर सोफे पर बैठकर ऑरेंज का लुत्फ उठा रही थीं, तभी उन्हें आईडिया आता है और उस संतरे से खेलते-खेलते उर्फी जावेद एक शानदार ट्रांजीशन वीडियो बना देती हैं। अब इन ऑरेंज की मदद से उर्फी जावेद ने वन शोल्डर ड्रेस तैयार की है। इस शार्ट ड्रेस को देखकर लग रहा है कि ये गर्मियों के मौसम में एक दम परफेक्ट है।
उर्फी का नया वीडियो वायरल
देखने में उर्फी जावेद की ड्रेस ना सिर्फ वाइब्रेंट लग रही है, बल्कि एक बेहद कूल वाइब भी दे रही है। उर्फी जावेद ने इस शार्ट ड्रेस के साथ सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। ऐसा लग रहा है जैसे उनका कपड़ों के साथ नया एक्सपेरिमेंट काम कर गया है। आपको बता दें, उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर ये भी बताया है कि उनका ये वीडियो उनके लिप फिलर्स हटवाने से पहले का है। इस वीडियो में उर्फी वाकई बेहद अलग रही हैं। अब उनके इस नए लुक पर लोगों का क्या रिएक्शन है? वो भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Genelia D’Souza के जन्मदिन पर Riteish Deshmukh ने लिखा लव नोट, बाइको पर लुटाया प्यार
फैंस को पसंद आया उर्फी का एक्सपेरिमेंट
अब लोग उर्फी और उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें सुन्दर तो कोई फायर बता रहा है। उर्फी जावेद के इको फ्रेंडली क्रिएशन को फैंस पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि उर्फी को मेट गाला की नहीं, बल्कि मेट गाला को उर्फी की जरूरत है। अब उर्फी का कमेंट सेक्शन देखकर समझ आ रहा है कि उर्फी जावेद के इस टैलेंट पर सभी फिदा हो चुके हैं। पहले जहां एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाता था, अब उन्हें सिर्फ प्यार और इज्जत मिल रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines