Urfi Javed Instagram Suspended: उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक की वजह से एक्ट्रेस अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन उनके ये अतरंगी कपड़े ही उनके मुसीबत में फंसने का कारण बनते हैं। एक्ट्रेस को आए दिन अपनी फैशन चॉइस की वजह से लोगों की घटिया बातों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब लगता है इंस्टाग्राम भी एक्ट्रेस को मेंटली टॉर्चर करने लगा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार फिर उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता का निधन, हार्ट अटैक के कारण गई जान
1 हफ्ते में तीसरी बार सस्पेंड हुआ अकाउंट
हैरानी तो इस बात की है उर्फी के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है। बीते कुछ दिनों में कई बार ये खबर सामने आई है। हालांकि, हर बार उनका अकाउंट बाद में रिकवर हो गया और एक्ट्रेस ने वहां फैंस को एंटरटेन करना जारी रखा। लेकिन एक बार फिर इंस्टाग्राम ने उर्फी की नींद उड़ा दी जिसकी जानकारी खुद उर्फी ने फैंस को दी है। खुशी की बात तो ये है कि इस बार भी उर्फी जावेद का अकाउंट वापिस आ गया है। एक्ट्रेस ने न तो कोई कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया और न ही कोई ऐसी हरकत की जिसकी वजह से उनके खिलाफ इस तरह का एक्शन लिया जाए।
उर्फी ने लिखी ये बात
ऐसे में बार-बार अपने साथ हो रहे इस किस्से से वो तंग आ चुकी हैं। जिसके चलते अब उन्होंने इस दौरान कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर फैंस को इसे लेकर कुछ जानकारी दी है। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘मेरा 2023 कैसा लगता है। मेरा अकाउंट मेजर गलीचेस का सामना कर रहा है, एक हफ्ते में तीसरी बार डीएक्टिवेट हो गया, मेरे अकाउंट स्टेटस एरर दिखा रहा है और बाकी प्रोफेशनल डैशबोर्ड भी एरर दिखाते हैं। हर दिन मुझे एक नोटिफिकेशन मिलती है कि मेरे पोस्ट ने गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया है और फिर इसे दोबारा पोस्ट किया जाएगा।
फैंस ने किया सपोर्ट
उन्होंने आगे लिखा, ‘हर बार जब मैं कुछ पोस्ट करती हूं तो फॉलोअर्स काफी कम हो जाते हैं और फिर दोबारा बढ़ते हैं और फिर से कम हो जाते हैं। यह अकाउंट एक रोलर कोस्टर की तरह है। मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करूं और कैसे रिएक्ट करूं।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस के साथ हो रही इस गड़बड़ से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अब एक यूज़र ने कहा है- ‘यार इंसान इतनी मेहनत करता है उसके बाद ये सब गलत बात है।’ इसके अलावा कुछ लोगों का ये भी दावा है कि उर्फी के हेटर्स उनके अकाउंट को बार-बार रिपोर्ट कर रहे होंगे जिसकी वजह से उनके साथ ये सब हो रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
48 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines