Urfi Javed New Look: हमेशा अपने अजीबो-गरीब फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी जावेद अक्सर चर्चा में आ ही जाती है। सोशल मीडिया पर उर्फी के नए लुक का वीडियो वायरल हो रहा है।
हर बार की तरह इस बार भी उर्फी ने कुछ ऐसा किया, जो लोगों को हैरान कर रहा है। वहीं, अब फैंस भी उर्फी के नए लुक पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit की वो फिल्म, जिसमें ‘धक-धक गर्ल’ का नाम सुनते ही इन चार Actresses ने कर दिया था इनकार
सोशल मीडिया पर छाया उर्फी का नया लुक
वायरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उर्फी के नए लुक के वीडियो को शेयर किया है। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उर्फी वन पीस ड्रेस में नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने जिस कलर का ड्रेस पहना है उसके अपोजिट कलर का पुतला अपने हाथ पर बांध रखा है, जो लोगों को बेहद हैरान कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ने अपने इस लुक के लिए लाइट मेकअप लिया है और बालों को बांध रखा है।
इसकी आईडी कहां से लाऊंगी- उर्फी
वहीं, वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि इसकी आईडी कहां है तो उर्फी कहती है कि हां यार इसकी आईडी कहां से लाऊंगी। ये दिक्कत हो गई ना, अब इसकी आईडी मांगेगे तो मैं क्या करूंगी। इसने आधार कॉर्ड नहीं बनवाया है। इसके बाद उर्फी चली जाती है। वहीं, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे है।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बेहद अलग है। एक दूसरे यूजर ने लिखा एकदम यूनिक। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ये क्या नया फैशन है, ऐसे कौन आता है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि उर्फी अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा पहनकर आ जाती है, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
36 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
13 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines