Urfi Javed Viral Video: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद जो अपने बोल्ड फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, इस बार उनका नया लुक लोगों के होश उड़ा रहा है। उन्होंने एक ऐसी ड्रेस बनाई है जिससे देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
उर्फी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह पहले तो साइकिल चलाती नजर आती हैं और जब साइकिल की चैन टूट जाती है तो उन्हें इस टूटी हुई चैन से ड्रेस बनाने का आईडिया आ जाता है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Urfi Viral Video) पर वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस ने साइकिल चेन से बनाया स्कर्ट-टॉप
बिग बॉस ओटीटी फेम (Big Boss OTT Fame Urfi Javed) उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस साइकिल चलाती नजर आ रहीं है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जब साइकिल की चेन टूट जाती है तो एक्ट्रेस इस चेन का इस्तेमाल ड्रेस बनाने में करती हैं। उन्होंने अपनी बॉडी को ऊपर और नीचे के प्राइवेट पार्ट पर चेन लपेट रखी है। हैरानी की बात यह है कि उर्फी जावेद इस लुक में भी काफी कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने वॉक कर रही हैं।
उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘साइकिल की चेन। यहां तक कि मैं इससे ड्रेस बनाने के बारे में नहीं सोच सकती थी। यह मेरा आईडिया था भी नहीं, एक दोस्त ने मजाक- मजाक में कहा कि इसने तो साइकिल की चेन की ड्रेस बना दी। तब मुझे ख्याल आया कि रुको जरा, यह मैंने कभी नहीं किया है। शायद मैं यह कर सकती हूं’।
ट्रोल्स बोले खुद को मुस्लिम कहती हो….
नेटिजेंस की बात करें तो उन्हें उर्फी ( Urfi Got Trolled) का यह आईडिया बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। वीडियो में पहले तो उर्फी साइकिल की चेन से खेलती हुई नजर आती हैं फिर उन्हें इस चेन ड्रेस बनाने का आईडिया आ जाता है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ऊपर वाला भी सोचता होगा किसको पैदा किया मैंने। खुदको मुस्लिम बोलती है और है बेशरम। वहीं दूसरे यूजर ने उर्फी के इस नए लुक का मजाक बनाते हुए लिखा, मेरे घर में भी बहुत सी चेन पड़ी हैं दीदी। अच्छा लगेगा जब इन चेन्स का यूज होगा। इस तरह ढेरों यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर हेट कमेंट किए।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines