Urfi Javed Hospitalized: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम करती हैं। एक्ट्रेस के कपड़े हमेशा ही लोगों का अटेंशन ग्रैब कर लेते हैं। लेकिन अब उनका हुलिया काफी बदल गया है। सामने आई उर्फी की लेटेस्ट तस्वीर अब लोगों के होश उड़ा रही है। अतरंगी और कटे-फटे कपड़े पहनने वाली उर्फी अब हॉस्पिटल के मरीजों वाले कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ये उनका कोई प्रैंक है या ये कोई ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो है, तो आपको बता दें ऐसा कुछ भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद सीधे बेड से आई Ira Khan-Nupur Shikhare की पहली सेल्फी, आपने देखी?
बिगड़ी उर्फी की हालत
इस बार उर्फी सच में हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। अब सीधे हॉस्पिटल के बेड से एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए देखा जा सकता है। उनकी हालत देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि मामला सीरियस है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘स्टार्टिंग 2024 विद ए बैंग।’ अब उन्हें इस कंडीशन में देख फैंस टेंशन में आ गए हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को क्या हुआ है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा एक और चीज है जो इस वक्त लोगों को परेशान कर रही है।
Image Credit: Instagram
हॉस्पिटल के बेड पर लेटी उर्फी
बात ये है कि ये फोटो खुद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। उर्फी ने कुछ देर पहले अपने लेटेस्ट पोस्ट में इस फोटो को शेयर किया। इसे देखने के बाद फैंस घबरा गए और उनसे सवाल करने लगे कि उन्हें क्या हुआ है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इसे शेयर करने के कुछ ही मिनटों बाद उर्फी ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया। अब हर कोई हैरान है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। फैंस अब उनकी इस हरकत के बाद अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग तो ये कहते भी दिखाई दे रहे हैं कि कहीं उन्हें कुछ ऐसी बीमारी तो नहीं हो गई है जिसके बारे में अब वो दुनिया के सामने बताने से डर रही हों।
क्यों डिलीट की फोटो?
लेकिन सच्चाई क्या है ये अभी तक किसी को नहीं पता। ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल हैं जिनके जवाब सिर्फ और सिर्फ उर्फी ही दे सकती हैं। फिलहाल तो फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। साथ ही उनके लिए प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कि कब उर्फी जावेद अपना हेल्थ अपडेट देती हैं। सभी को उन्हें हॉस्पिटल के बिस्तर पर यूं देख काफी दुख हो रहा है। उम्मीद है कि वो जल्द ठीक होकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा देंगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines