Urfi Javed Health Update: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनके कपड़े और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर एक्ट्रेस को लाइमलाइट में रखने का काम करते हैं। साथ ही उनका बेबाक अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आता है। वो बिना सोचे और बिना फिल्टर लगाए अपनी राय रखती हैं, इसीलिए तो वो दुनिया से अलग कहलाती हैं। लेकिन इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं। अक्सर लोगों के निशानों पर रहने वाली उर्फी को लेकर अब एक बुरी खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: इस साल Rashmika और Vijay का वैलेंटाइन होगा स्पेशल, जल्द रिश्ते में बंधने वाला है कपल!
उर्फी ने दिया हेल्थ अपडेट
कुछ दीन पहले उर्फी जावेद ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत खराब है। हॉस्पिटल के बेड से उर्फी ने 4 जनवरी को अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और बताया कि उनके नए साल की शुरुआत कुछ ऐसी हुई है। जिसके बाद उनकी तबियत को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने अपने हालिया पोस्ट में फैंस को अपना हाल-चाल बताया है। उर्फी की मानें तो उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं है और वो अभी भी हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं। उनकी तस्वीर देख उनकी तबियत सीरियस लग रही है।
उर्फी जावेद की हालत गंभीर लग रही है
हॉस्पिटल से आई उर्फी की तस्वीर
एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसे पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा, ‘नए साल की शुरुआत से ही मैं बेहद बीमार हूं, इसलिए यहां कुछ थ्रोबैक हैं।’ इस पोस्ट में उन्होंने अपनी कई सारी पुरानी फोटोज शेयर की हैं। लेकिन जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वो है उर्फी की हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए तस्वीर। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उर्फी को ड्रिप लगी हुई है और वो आराम कर रही हैं। लेकिन उनकी हालत वाकई बिगड़ी हुई है।
फैंस ने दी ठीक होने की दुआ
अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें आखिर हुआ क्या है। किस वजह से वो हॉस्पिटल में हैं। लेकिन अब फैंस उन्हें लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं। सभी लोग अब उनकी सेहत में सुधार की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने अब एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बस एक ब्रेक ले लो डार्लिंग… अच्छा खाओ, आराम करो… कुछ किलो वज़न बढ़ाओ… और फिर वापस आ जाओ।’ एक फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ उर्फी दी।’ अब फैंस उर्फी जावेद के लिए दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines