फैशन दीवा उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के संग शेयर करती रहती है। उर्फी के फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उर्फी अक्सर पैप्स के कैमरे के सामने भी पोज देती नजर आ जाती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर उर्फी को ये क्या हुआ? आइए जानते हैं पूरा मसला क्या है?
उर्फी जावेद को क्या हुआ?
दरअसल, सेलेब इंस्टाग्राम पेज viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद नजर आ रही है। उर्फी ने बेहद केजुअल लुक लिया है और वो एकदम सिंपल लुक में हैं। हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी अपना फेस छुपा रही हैं और उनके चेहरा कुछ रेड-रेड भी नजर आ रहा है। पैप्स के कैमरे में उर्फी का ये वीडियो कैद हो गया। वहीं, अब इंटरनेट पर इसके बारे में भी खूब बातें हो रही हैं। हालांकि, उर्फी को क्या हुआ है, इसके बारे में तो जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें स्किन एलर्जी हुई है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ सुपरस्टार डिजाइनर। दूसरे यूजर ने कहा कि फिलर और बुटॉक्स, ये जल्दी ठीक हो जाएगी। तीसरे यूजर ने कहा कि नया एक्सपेरिमेंट करने की वजह से हुआ है। चौथे यूजर ने कहा कि थप्पड़ किसने मारा? एक और ने लिखा कि प्लास्टिक लगवाया होगा। एक और ने कहा कि और करवा लो ऑर्टिफिशियल सर्जरी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Urfi Javed
उर्फी के लुक्स होते हैं वायरल
गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर ही अपने नए-नए लुक्स की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि, कई बार अपने इन्हीं लुक्स की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ जाता है, लेकिन उर्फी इन सबको इग्नोर करके अपने काम पर ध्यान देती हैं। हालांकि, कई बार उनके लुक्स की खूब तारीफ भी होती है।
यह भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने शेयर की अपने बच्चों की क्यूट फोटो, मिनटों में हुई वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines