Urfi Javed: करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 20 सेलेब्स इस शो में कंटेस्टेंट्स बनकर आने वाले हैं। जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, उर्फी जावेद, रफ्तार, द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा, जैस्मीन भसीन, अंशुला कपूर, हर्ष गुजराल, महीप कपूर, सुधांशु पांडे, मुकेश छाबड़ा, सूफी मोतीवाला और आशीष विद्यार्थी जैसे बड़े-बड़े सेलेब्स इस शो में सर्वाइव करते हुए नजर आएंगे।
उर्फी ने अपनी पोस्ट से दिया ‘द ट्रेटर्स’ की कहानी का हिंट?
‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। आपको बता दें, ये सभी कंटेस्टेंट्स अपने इस शो को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच उर्फी जावेद ने भी एक पोस्ट शेयर कर ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर बात की है। हालांकि, उनका ये पोस्ट अब एक बड़ा हिंट देता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे एक्साइटमेंट में उर्फी जावेद ने शो शुरू होने से पहले ही फैंस को इसकी कहानी बता दी है। उनका पोस्ट देखकर ‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर देख चुके दर्शकों के मन में एक ही बात आएगी।
गंजी होने जा रही हैं उर्फी जावेद?
दरअसल, ट्रेलर में उर्फी जावेद ने सबके सामने कहा था कि अगर ट्रेटर निकलीं, तो वो अपना सिर गंजा करवा लेंगी। अब उर्फी जावेद इस बड़े दावे के बाद अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक सैलून में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अपनी सैलून से एक तस्वीर शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने जो लिखा है, वो उनके दावे को झूठा साबित करता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा है, ‘हेलो दोस्तों, मैं गंजी होने जा रही हूं। ट्रेटर्स 12 जून को रिलीज हो रहा है। टेंशन प्रो मैक्स।’
Urfi Javed
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal संग डिनर डेट पर दिखीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash, कंटेंट क्रिएटर ने लीक किया वीडियो
क्या उर्फी जावेद हैं ट्रेटर?
अब उर्फी जावेद का ये पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो फैंस को इस बात का हिंट दे रही हैं कि वो ही 3 ट्रेटर्स में से एक हैं। हालांकि, अभी ये कन्फर्म नहीं कहा जा सकता कि क्या वाकई उर्फी जावेद ट्रेटर निकलेंगी या नहीं? मगर उनका ये पोस्ट देखकर फैंस इस शो के लिए एक्साइटेड जरूर हो जाएंगे। हर कोई ‘द ट्रेटर्स’ के शुरू होने का इंतजार कर रहा है, क्योंकि इस शो का कांसेप्ट काफी अलग लग रहा है। हो सकता है कि ये शो एक बड़ा हिट साबित हो।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines