Urfi Javed Gloss Boss Look: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अब ‘ग्लॉस बॉस लुक’ लिया है। इसके लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े और वो किस स्ट्रेस में थीं? इसकी झलक भी उर्फी जावेद के वीडियो में देखने को मिली है। एक्ट्रेस ने अपनी टीम से ‘ग्लॉस बॉस लुक’ आउटफिट डिजाइन करने के लिए कहा था। हालांकि, 15 दिन बाद भी उर्फी को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला। उनकी पूरी टीम उन्हें आउटफिट के स्केच दिखाती रही, लेकिन उर्फी जावेद को कुछ भी पसंद नहीं आया।
उर्फी जावेद का नया लुक आया सामने
उर्फी को सभी डिजाइन बेहद बेसिक लगे। उन्हें ब्लिंग, शाइन और ग्लॉस की कमी खल रही थी और सारे डिजाइन देखकर वो सिर्फ मायूस थीं। इस वीडियो में उर्फी जावेद का गुस्सा भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, 99 ग्लॉसी आउटफिट्स ट्राई करने के बाद उन्हें एक एक अच्छी ड्रेस मिली, जिसे अब वो फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। पिंक आउटफिट में अब एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है। पर्ल केप उर्फी जावेद के आउटफिट में ड्रामा और शाइन जोड़ रही है।
ग्लॉस बॉस बनीं उर्फी जावेद
हालांकि, तब भी ग्लॉस की कुछ कमी नजर आ रही थी, तो उन्होंने एक बड़ी-सी हैट लगाकर उस कसर को भी पूरा कर लिया। कैप लगाकर उर्फी जावेद का लुक बेहद हटके दिखाई दिया। इसे देखने के बाद उर्फी खुद ही बोल पड़ीं- ‘मैंने किल कर दिया। अब लग रही हूं ना ग्लॉस बॉस?’ हालांकि, वीडियो में एक मिस्ट्री भी है। यहां किसी और ग्लॉस बॉस की बात हो रही है। उर्फी गुस्से में बोल रही हैं कि वही ग्लॉस बॉस हैं। अब ये ग्लॉस बॉस क्या है? ये सब क्या चल रहा है? फैंस को कुछ भी समझ नहीं आ रहा।
यह भी पढ़ें: बड़े हादसे के बाद पैरालाइज हो गई थीं सुरभि मेहरा, Chhoriyan Chali Gaon में घटना याद कर निकले आंसू
ग्लॉस बॉस की क्या है मिस्ट्री?
लग रहा है जैसे ये वीडियो किसी ग्लॉसी प्रोडक्ट के ऐड का है। अब ग्लॉस बॉस की इस मिस्ट्री पर जल्द ही उर्फी जावेद खुलासा करेंगी। फिलहाल तो फैंस एक्ट्रेस के इस नए लुक पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस ड्रेस को देखने के बाद कोई उर्फी जावेद को खूबसूरत बता रहा है, तो कोई एक्साइटमेंट जता रहा है। अब लोगों को बस यही जानना है कि ये ग्लॉस बॉस की मिस्ट्री क्या है?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines