हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

The Traitors जीतने पर Urfi Javed को मिल रही धमकी और गालियां, सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

Urfi Javed Getting Abusing: करण जौहर का शो द ट्रेटर्स जीतने के बाद उर्फी जावेद को लगातार गालियां और धमकी मिल रही हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए ट्रोलर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
उर्फी जावेद को द ट्रेटर जीतने के बाद धमकी मिल रही है। Photo Credit- Instagram

Urfi Javed Getting Abusing: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने रियलिटी शो द ट्रेटर्स जीत लिया है। शो में आए 20 सेलेब्स को हराने के बाद उर्फी और निकिता लूथर ने इस शो का टाइटल अपने नाम कर लिया है। एक तरफ उर्फी के फैंस उनकी इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। दूसरी ओर उन्हें पब्लिक हेट का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का सबूत खुद उर्फी ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम फीड के चैट्स शेयर किए हैं जिसके साथ एक लंबे-चौड़े पोस्ट में बताया है कि द ट्रेटर जीतने के बाद उन्हें लगातार धमकी और गालियां मिल रही हैं।

उर्फी जावेद ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने इंस्टा चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें उन्हें लगातार धमकी और गालियां दी जा रही हैं। (पोस्ट में कई अपशब्द हैं इसलिए यहां पोस्ट नहीं किया गया है।) इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, ‘जब आपको कोई लड़की पसंद नहीं आती है, तब सिर्फ R शब्द छोड़ दिया जाता है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मुझे इस तरह की धमकी या गाली दी जा रही है। ये मेरे कपड़ों की वजह से नहीं हुआ है बल्कि इसलिए हुआ है क्योंकि मैंने शो जीता है।’

यह भी पढ़ें: The Traitors की ट्रॉफी जीतने से क्याें चूके Purav Jha? एक गलती ने बर्बाद कर दी सारी मेहनत

फेवरेट प्लेयर नहीं जीता तो गाली

उर्फी जावेद ने आगे लिखा, ‘आप खुद सोचिए कि आप कितने ज्यादा तुच्छ हैं कि जब आपका फेवरेट प्लेयर नहीं जीत रहा है तो आप गाली या फिर धमकी देने लगते हैं। ये बहुत डीसेंट वीडियो हैं, जिन्हें मैंने शेयर किया है। मैं चाहें कुछ भी करूं लेकिन लोगों को सिर्फ नफरत और गाली देना अच्छा लगता है। हर्ष को नहीं एलिमिनेट करती तो प्यार में अंधी, हर्ष को निकाल दिया तो धोखेबाज। पूरव को जीतने देती तो बेवकूफ, नहीं जीतने दिया तो धोखेबाज। हेट ने मुझे पहले नहीं रोका, अब भी नहीं रोकेगी।’

उर्फी जावेद के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

उधर, उर्फी जावेद की पोस्ट आने के बाद सेलेब्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। पूरव झा ने लिखा, ‘ये क्या है?? तू एन्जॉय कर डार्लिंग। तू विनर है, मत ध्यान दे।’ अर्जित तनेजा ने लिखा, ‘नफरत आपको कभी नहीं रोकनी चाहिए! तू बिल्कुल सही है।’ अर्जुन बिजलानी ने लिखा, ‘दुखद। आप बिल्कुल सही हैं। आगे बढ़ती रहें।’ इसके अलावा यूजर्स भी उर्फी जावेद को सपोर्ट कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें