मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने हालिया रिलीज म्यूजिक एलबम ‘हाय हाय ये मजबूरी’ (Haye Haye Ye Majboori) से दिल जीत रही हैं। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर गाने का बीटीएस वीडियो वायरल (Urfi Javed Viral Video) हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद झूले से लगभग गिरते हुए देखी जा सकती हैं।
अभी पढ़ें – ‘कोई मिल गया’ फेम हंसिका मोटवानी करने जा रही हैं शादी, 450 साल पुराने किले में होगा भव्य समारोह!
नारंगी रंग की साड़ी पहने उर्फी को बारिश में झूले पर खड़ी हो नाचते हुए देखा जा सकता है। बेहद सेक्सी और हॉट लग रही उर्फी गाने की शूटिंग करने में व्यस्त नजर आ रही हैं, तभी उनका हाथ झूले की रस्सी से छूट जाता है और वो झूले से फिसल (Urfi Javed fall Down video) पड़ती हैं। हालांकि, वो नीचे गिरने से चंद सेकेंड्स से बचती हैं और बैकग्राउंड डांसर्स उन्हें समय रहते बचा लेते हैं।
उर्फी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये तो सच का हाय हाय हो गया था!’ फैंस भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में हंसने और दिल वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: सलमान खान के इस रवैये से आसिम और उमर रियाज के पिता हुए नाराज, एक्टर को बताया ‘पाखंडी’
एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि आप सुरक्षित हैं.. नहीं तो सच मैं हाय हाय हो जाता है’ दूसरे ने लिखा, ‘तुम एक स्टनर हो।’ जबकि तीसरे ने कमेंट किया, ‘मैं भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में शामिल होना चाहता हूं।’ अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली, बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी ने हाल ही में अपना जन्मदिन करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines