हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Urfi Javed के सूजे हुए चेहरे का क्या है राज? क्या हो गई बीमारी? फैंस भी रह गए भौचक्के

Urfi Javed Swollen Face Reason: उर्फी जावेद का चेहरा एक बार फिर फैंस को चौंका रहा है। उनकी आंखें और होठ इतने सूज गए हैं कि लोग भी सोच में पड़ गए कि उर्फी को ये बार-बार हो क्या रहा है? अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी इस समस्या के बारे में खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस को कौन-सी समस्या हो गई है।

विज्ञापन
Urfi Javed Swollen Face Reason

Urfi Javed Swollen Face Reason: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। कभी उनके कपड़े, कभी उनका बयान तो कभी उनका नो मेकअप लुक एक्ट्रेस की ट्रोलिंग का कारण बनता है। वहीं, जब से उर्फी जावेद पूरी दुनिया में मशहूर हुई हैं उन्हें लेकर सबके मन में एक सवाल आए दिन उठता ही रहता है। आपने नोटिस किया होगा कि हर थोड़े दिन बाद उर्फी जावेद की सूजे हुए चेहरे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ जाती हैं।

बिगड़ गया उर्फी जावेद का चेहरा

कभी वो खुद ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती हैं और कभी पैपराजी उन्हें इस हालत में स्पॉट कर लेते हैं। ऐसे में एक बार फिर उर्फी की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिनमें उनकी हालत देख फैंस भी घबरा गए हैं। फिर से उर्फी का चेहरा इतना सूज चुका है कि एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। अब जो 4 तस्वीरें उर्फी ने अपने अकाउंट से शेयर की हैं उनमें उर्फी की खूबसूरत आंखों का बुरा हाल दिख रहा है। आंखों के ऊपर और नीचे इतनी सूजन है कि एक्ट्रेस की आंखें भी छोटी लग रही हैं और उनकी तकलीफ साफ देखी जा सकती है।

सूजन देख फैंस को हुई घबराहट

उर्फी जावेद के होठ देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने कोई लिप फिलर्स करवाए हो। साथ ही छेड़छाड़ के बाद उनकी ऐसी हालत हो गई हो। अब लोग भी उर्फी की ऐसी तस्वीरें देख यही कयास लग रहे हैं कि ये सब फिलर्स और बोटॉक्स का असर है। हालांकि, सच्चाई तो कुछ और ही है। खुद उर्फी ने बताया है कि आखिर उनका ये हाल किस वजह से हुआ है। एक्ट्रेस को कौन-सी बीमारी हो गई है चलिए देखते हैं। उर्फी ने रिवील किया कि उन्हें भयानक एलर्जी हो गई है। उर्फी का दावा है कि आए दिन वो ऐसे सूजे हुए चेहरे के साथ ही उठती हैं।

यह भी पढ़ें: मेट्रो में गलती से भी न करें Netflix की ये फिल्में देखने की चूक, भीड़ में अश्लील सीन कर सकते हैं शर्मिंदा

क्या है फेस पर स्वेलिंग का कारण?

उर्फी जावेद ने अपनी तकलीफ बताते हुए रिवील किया कि उनका चेहरा हमेशा सुजा हुआ ही रहता है। वहीं, वो अब Immunotherapy करवा रही हैं। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि अगर वो अगली बार उन्हें ऐसे चेहरे के साथ देखें तो खुद ही समझ जाएं कि वो एक बुरी एलर्जी से लड़ रही हैं। अब उर्फी का कहना है कि लोग जब उन्हें ऐसी हालत में देखें तो फिलर्स न करवाने की सलाह देने की जगह कुछ सिम्पथी दिखाएं और आगे बढ़ जाएं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें