Urfi Javed: सोशल मीडिया के बाद अब रियलिटी शोज की क्वीन बनीं उर्फी जावेद ने अब फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट सेल्फी शेयर की है। उर्फी जावेद की इस सेल्फी में उनका बिगड़ा हुआ हुलिया नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की हालत देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। बेहद खूबसूरत दिखने वाली उर्फी जावेद की शक्ल अब पहचानने में भी नहीं आ रही है। उनका हाल देखकर कोई भी चौंक जाएगा। उर्फी जावेद की आंखें सूजी हुई नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में नीचे लाल और काले धब्बे दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे आंखें धंस गई हैं।
सूज गईं उर्फी की आंखें और चेहरा
आपको बता दें, उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में उर्फी कार में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हेडफोन लगाए हुए हैं और सिर पर कैप और ट्रैकसूट पहनकर पोज दे रही हैं। हालांकि, इस फोटो में उर्फी जावेद का पूरा चेहरा सुजा हुआ दिखाई दे रहा है। अब उनका ये हाल कैसे हो गया? उर्फी ने फैंस को ये भी बताया है। उर्फी जावेद ने अपनी इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘क्या इस दुनिया में कहीं ऐसा कोई डॉक्टर है, जो मेरे लिए इसका इलाज कर सके? मेरी एलर्जी?’
बोटॉक्स नहीं एलर्जी से बिगड़ी उर्फी की हालत
उर्फी जावेद ने आगे अपनी तकलीफ बताते हुए लिखा, ‘जिस तरह हर सुबह मेरा चेहरा सूज जाता है (लोग कहते हैं फिलर, बोटॉक्स, सर्जरी), मेरी आंखें सूज गई हैं और लाल हो गई हैं, फिर भी जिम जा रही हूं।’ आपको बता दें, उर्फी की ये हालत पहली बार नहीं हुई है। अक्सर एलर्जी के कारण उर्फी का चेहरा कुछ ऐसा ही हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे एक्ट्रेस को परमानेंट इलाज की जरूरत है। उनकी तकलीफ उनकी आंखों से इस बार साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, फिर भी वो मेहनत में जुटी हुई हैं। उर्फी इस हालत में भी जिम कर रही हैं। उनका ये डेडिकेशन ही उनके यहां तक पहुंचने का कारण है।
यह भी पढ़ें: किन 2 ने ठुकराया और किसने एक्सेप्ट किया Bigg Boss 19 का ऑफर? सलमान खान के शो पर मिले बड़े अपडेट
‘द ट्रेटर्स’ में उर्फी ने किया था रूल
आपको बता दें, हाल ही में उर्फी ने करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ का टाइटल भी जीता है। इस शो में उनकी इनोसेंट और शातिर साइड फैंस को काफी पसंद आई है। इस रियलिटी शो में उर्फी ने अपना दिमाग कुछ ऐसा दौड़ाया कि सभी दंग रह गए। उर्फी इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने बैक टू बैक 2 ट्रेटर्स को न सिर्फ एक्सपोज किया, बल्कि उनके शो से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसा लग रहा था कि उर्फी इस शो को अकेले ही रूल कर रही थीं।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines