Urfi Javed के चेहरे से बह रहा खून, एक्ट्रेस पर किसने किया हमला?

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे से टपकता हुआ खून दिखाया है। उनके चेहरे का ये हाल कैसे हुआ कि खून बंद ही नहीं हो रहा, उर्फी ने वो भी रिवील किया है।

Urfi

Urfi Javed: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की विनर उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ शॉकिंग तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर फिर कुछ ऐसा हो गया है कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब उर्फी जावेद के चेहरे का हाल फिर से बिगड़ गया है। एक्ट्रेस ने खून टपकते चेहरे की तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस की आंख के नीचे काफी खून निकल रहा है। अब उनका ये हाल कैसे हो गया? ये भी जान लेते हैं। उर्फी ने ये भी रिवील किया है कि उनका ये हाल किसने किया?

उर्फी जावेद के चेहरे पर आई चोट

उर्फी जावेद ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘कैट पेरेंट्स क्या आप रिलेट कर सकते हैं? सिर्फ सोफे पर बैठी हुई थी और मेरी कैट अचानक से आई और मुझे नोच लिया (गलती से)।’ इस फोटो में उर्फी की आंख के नीचे सूजन भी दिखाई दे रही है। इसके बाद उर्फी ने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने एकदम कैमरे को जूम करके अपना फेस दिखाया है। उनकी आंख के ठीक नीचे बिल्ली के पंजे से आई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

नहीं रुक रहा उर्फी जावेद के चेहरे से खून

उर्फी जावेद के इस वीडियो को देखकर साफ समझ आ रहा है कि अगर जरा-सी भी चोट और ऊपर लगी होती, तो एक्ट्रेस की आंख भी डैमेज हो सकती थी। बिल्ली का पंजा एक्ट्रेस की आंख के ठीक नीचे लगा है। इसे शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने बताया कि उनकी आंख सूज गई है और खून बहना अभी भी बंद नहीं हो रहा। यानी एक्ट्रेस को काफी ज्यादा चोट आई है। आपको बता दें, अपने अगले वीडियो में उर्फी ने उस कैट को दिखाया है, जिसने उनका ये हाल किया है।

कैट ने बिगाड़ा उर्फी जावेद का चेहरा

इस वीडियो में एक महिला उर्फी की कैट को पकड़े हुए नजर आ रही है और वो बिल्ली उसे भी मारने की कोशिश कर रही है। तो उर्फी कहती हैं कि बहुत बदतमीज हो गई है ये। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘ये कैट ईविल है।’ वहीं, अब फैंस तो उर्फी का हुलिया देखकर चिंतित हो गए हैं। उनकी आंख बस बाल-बाल बची है। फेस पर चोट आने के कारण इसका असर उनके काम पर भी पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ