I Love Orry... Urfi Javed ने ओरी के लिए कही दिल की बात, यूजर्स बोले- दोनों की जोड़ी अमर रहे

Urfi Javed On Orry: उर्फी जावेद को फैंस की अटेंशन लूटना काफी अच्छी तरह से आता है। इसलिए तो फैशन क्वीन आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार उर्फी ओरी की तारीफ करके सुर्खियों में आ गई हैं।

URFI_9573e2

Urfi Javed Praise Orry.

विज्ञापन

Urfi Javed On Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से कई उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है, लेकिन उर्फी तो उर्फी हैं, उन्हें ट्रोलिंग करने वालों से कभी फर्क नहीं पड़ा है। वैसे इन दिनों उर्फी की लाइफ में नए दोस्त की एंट्री हो गई है, जिसके चलते वो काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया स्टार ओरी हैं। वहीं अब उर्फी अपने नए दोस्त की भर-भरकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisment

ओरी को लेकर उर्फी जावेद ने कही ये बात

बता दें कि उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची हैं। इवेंट के दौरान उर्फी अपने नए दोस्त ओरी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहीं। उर्फी कहती हैं, ‘मुझे ओरी बहुत पसंद है। वो एक मिडास पर्सनैलिटी है, जो सबसे अलग है। आई लव ओरी.. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वो जमीन से जुड़ा हुआ इंसान है।’

विज्ञापन

उर्फी ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि लोग ओरी के बारे में इतना गलत क्यों बोलते हैं। लोग कहते हैं कि वो घमंडी है, लेकिन मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। जो लोग ओरी को अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें पता होगा कि वो बिल्कुल भी ऐसा नहीं है।’

विज्ञापन

इसके अलावा उर्फी ओरी के साथ सेल्फी देने पर भी बात करती हैं। वो कहती हैं कि, ‘मेरे साथ पोज देने के लिए ओरी पैसे नहीं मांगते। मैंने उनसे कहा है कि तुम खुद मुझे पैसे दो।’

विज्ञापन

वीडियो पर यूजर्स कर रहे फनी कमेंट्स

दरअसल, ओरी सेलिब्रिटी स्टार हैं, जो अपने फैंस के साथ अपना आइकॉनिक पोज देने के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं। उनका आइकॉनिक पोज फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। उधर, उर्फी जावेद के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘वाह.. क्या परफेक्ट कपल हैं दोनों।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों की जोड़ी अमर रहे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘किसे-किसे दोनों की शादी का इंतजार है।’ इस तरह से यूजर्स उर्फी की वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ