Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद ने अब अपने लेटेस्ट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही में उर्फी जावेद अपनी सूजी हुई आंखों के कारण चर्चा में आई थीं। एक्ट्रेस को एलर्जी हो गई थी, जिसके कारण उनका पूरा मुंह सूज गया था। हालांकि, अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो पहचान में भी नहीं आ रही हैं। उनके होंठ इतने बड़े हो गए हैं कि उर्फी जावेद अब किसी कार्टून की तरह नजर आ रही हैं। उनका ये हाल लिप फिलर्स की वजह से हो गया है।
उर्फी जावेद ने ट्रीटमेंट का वीडियो किया शेयर
अगर आपको लग रहा है कि उर्फी जावेद ने अब लिप फिलर्स करवाए हैं, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने कई साल पहले ही लिप फिलर्स करवा लिए थे, लेकिन आज उन्होंने अपने फिलर्स डिजॉल्व करवाए हैं। ऐसे में उर्फी जावेद ने डॉक्टर की क्लिनिक से इस प्रोसेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है और पीछे से उनका वॉइस ओवर चल रहा है। उर्फी बता रही हैं कि उनके फिलर काफी मिसप्लेस थे, तो ऐसे में उन्होंने अपनी लाफ लाइन और लिप फिलर्स को डिजॉल्व करवाने का फैसला किया।
होठों पर इंजेक्शन लेते ही बिगड़ा उर्फी का चेहरा
इतना ही नहीं उर्फी ने ये भी रिवील किया कि 3 हफ्ते बाद वो दोबारा फिलर्स करवाएंगी, जो ज्यादा नेचुरल होंगे। इस दौरान वीडियो में उर्फी जावेद के होठों पर इंजेक्शन लगते हुए भी नजर आ रहे हैं। हर थोड़ी देर में उनका चेहरा पहले से ज्यादा सूजता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वो बता रही हैं कि ये प्रोसेस कितना दर्दनाक है। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उर्फी का चेहरा सूज गया और उनका हाल देखकर उन्हें खुद ही हंसी आ गई। वीडियो के आखिर तक तो उर्फी जावेद की बहुत बुरी हालत हो गई।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने किया Urfi Javed का सपोर्ट? विवादित वीडियो पर मिला ग्लोबल आइकॉन का लाइक
लिप फिलर्स हटवाकर उर्फी ने सभी को चौंकाया
अब उन्होंने अपना अजीबों-गरीब चेहरा दिखाते हुए लिखा है, ‘ये फिल्टर नहीं है, मैंने फिलर्स हटवाने का फैसला लिया। मैं इन्हें दोबारा करवाउंगी, लेकिन नैचुरली। मैं फिलर्स को बिल्कुल भी ना नहीं कह रही हूं। इन्हें हटवाना बहुत दर्दभरा है। साथ ही फिलर्स के लिए एक अच्छे डॉक्टर के पास जाना बेहद जरूरी है, फैंसी क्लिनिक में बैठे डॉक्टरों को कुछ नहीं पता।’ उर्फी जावेद ने बताया है कि उन्हें एक अच्छा डॉक्टर मिल गया है। वहीं, अब उर्फी जावेद का ये हुलिया देखकर फैंस भी दंग हैं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines