Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने पोस्ट से फैंस को चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी 2 तस्वीरें देखकर फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। इन फोटोज में कुछ ऐसा दिख रहा है कि कोई भी घबरा जाएगा। उर्फी जावेद ने पहली ही तस्वीर रोते हुए पोस्ट की है। एक्ट्रेस की आंख से आंसू बह रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी वजह से फूट-फूटकर रोइ हैं। दरअसल, उनकी आंख न सिर्फ नम, बल्कि सूजी हुई भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की नाक भी रोकर गुलाबी हो गई है।
उर्फी के सिर पर दिखा चोट का निशान
इसके अलावा एक और तस्वीर ने उर्फी जावेद के फैंस का ध्यान खींच लिया है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। इसमें उर्फी ने अपना माथा दिखाया है, जिस पर चोट का निशान नजर आ रहा है। उर्फी जावेद के सिर पर चोट देखकर अब फैंस को भी उनकी चिंता होने लगी है। ये चोट कैसे आई? अब सोशल मीडिया यूजर्स बस यही जानना चाहते हैं। चोट के कारण उर्फी जावेद का सिर लाल हो गया है। ऐसा लग रहा है, जैसे कोई चीज उनके सिर पर जोर से लगी हो।
रोती हुई दिखीं उर्फी
हालांकि, उर्फी जावेद ने ये रिवील नहीं किया है कि उनकी ये हालत कैसे हुई? चोट के बारे में एक्ट्रेस ने कोई खुलासा नहीं किया। साथ ही उर्फी ने अपने आंसुओं की वजह भी फैंस को अभी तक नहीं बताई है। एक्ट्रेस क्यों रो रही हैं? इसे लेकर तो उन्होंने कुछ नहीं बोला, लेकिन सोशल मीडिया पर एक सवाल जरूर किया है। उर्फी जावेद ने कैप्शन में पूछा, ‘रोने से कैलोरी बर्न होती हैं क्या? अब उर्फी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। रोने के बाद फोटो शेयर करने पर उर्फी के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
नरगिस फाखरी ने किया उर्फी की पोस्ट पर कमेंट
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने उर्फी के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, ‘और ये इमोशनल और स्पिरिचुअल मुक्ति देता है, हीलिंग प्रमोट करता है, क्लैरिटी और खुद से और परमात्मा के साथ गहरे संबंध को बढ़ावा देता है। ये शारीरिक सफाई की तरह, दबे हुए तनाव और नकारात्मक भावनाओं को दूर करके शरीर और आत्मा को रीसेट करता है।’ वहीं, अब कुछ लोग उर्फी से ये भी पूछ रहे हैं कि उन्हें किसने धोखा दे दिया है
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines