Urfi Javed Chhota Pandit Look: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी कारनामों से सुर्खियां बटोरना नहीं भूलतीं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अजीबों-गरीब लुक्स से सभी का अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। कीबोर्ड पहनने के बाद अब उर्फी ने कुछ ऐसा रूप धारण कर लिया कि उन्हें देखकर लोगों की हंसी बंद नहीं हो रही। वैसे कोशिश तो उर्फी ने हैलोवीन के लिए डरावना लुक लेने की की थी लेकिन हो कुछ कॉमेडी गया। लेकिन इसी हंसी-मजाक में लगता है अब एक्ट्रेस एक बड़ी मुश्किल में फंसने वाली हैं। दरअसल, अब उन पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। ये सब उनके लेटेस्ट वीडियो का नतीजा है।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर Sunny Deol मचाएंगे Gadar, फिल्म के तीसरे सीक्वल की रिलीज़ डेट से लेकर सभी बड़ी जानकारी आई सामने
वायरल हुआ उर्फी का वीडियो
दरअसल, उर्फी ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका लुक देखकर आपको फिल्म भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) की याद आ जाएगी। इस बार उन्होंने फिल्म भूल भुलैया से राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का लुक कॉपी किया है। यानी अब उर्फी जावेद छोटा पंडित (Chhota Pandit) बन गई हैं। ऊपर भगवा रंग की पोशाक और नीचे धोती पहने, साथ ही अपने चेहरे को पेंट कर उर्फी ने सभी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने गले में गेंदे के फूल की माला और कान में धूपबत्ती अटकाए अपने लुक को कम्पलीट किया है। उर्फी को देखते ही राजपाल यादव की याद आना तो तय है।
छोटा पंडित बनीं उर्फी
वहीं, अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘पानी, मुझे आशा है कि हर कोई जानता है कि छोटा पंडित भूल भुलैया का एक पात्र है। बहुत बढ़िया से हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी लेकिन जा नहीं पाई तो सोचा वीडियो ही डाल दू!’ बता दें, अब उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसपर फैंस के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोग उर्फी के वीडियो पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उर्फी पर संगीन आरोप लगाया है। जिसके बाद उर्फी को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।
यूजर्स ने लगाई लताड़
अब एक यूज़र ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘हां, ऐसा लग रहा है जैसे हैलोवीन आ गया है।’ एक ने कहा, ‘भगवान को माजक समझ रखा है क्या? खुद का तो मजाक बना ही रखा है खुद ने।’ किसी ने लिखा, ‘भगवान को तो बख्श दो यार, ये क्या चीज है यार।’ एक ट्रोलर बोला, ‘ये तो कॉपी किया है तुमने।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘भूल भुलैया वाली राजपाल यादव (female version)।’ किसी ने बाकी लोगों से गुहार लगाते हुए कहा, ‘अरे विरोध करो इसका क्योंकि इसने हमारे धर्म, हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया है।’ एक भड़के हुए यूज़र ने कहा, ‘किसी धर्म को तो बख्श दे ज़लील औरत।’ तो कोई बोला, ‘हिंदू आस्था का मज़ाक बनाया जा रहा..।’ अब कुछ इसी तरह से भगवा रंग पहनने और पंडित का अवतार लेने पर उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines