Urfi Javed से मिले Orry, बोले 'किधर डालूं हाथ'; वायरल हो गया वीडियो

Urfi Javed Orry Viral Video: उर्फी जावेद और ओरी का साथ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये दोनों एक दम एक जैसे हैं। ऐसे में जब ये साथ आए तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। वायरल वीडियो में ओरी और उर्फी की अटपटी हरकतें और बातें अब फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं।

Urfi Javed Orry Viral Video

Urfi Javed और Orry आए साथ, एक-दूसरे का उड़ाया मजाक

विज्ञापन

Urfi Javed Orry Viral Video: सोशल मीडिया पर दो बड़े सेलिब्रिटीज का वीडियो सामने आया है। ये दोनों ही एक्टिंग छोड़ अपनी हरकतों के लिए अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सुर्खियां बटोरती है तो दूसरा क्या करता है ये आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है। लेकिन उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने के लिए काफी है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसकी बातें हो रही हैं। दरअसल, अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) और ओरी (Orry) एक साथ नजर आए हैं।

उर्फी जावेद के साथ दिखे ओरी

जब उर्फी जावेद और ओरी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है तो ये कितना मजेदार होगा इसका तो आप भी अंदाजा लगा ही सकते हैं। ये दोनों अब पैपराजी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच इन्होंने ऐसी-ऐसी चीजें की हैं जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। इन दोनों की हरकते देख अब सोशल मीडिया यूजर्स के पेट में हंसते-हंसते दर्द हो गया है। बता दें, पहले तो पैपराजी की नजर ओरी के फोन के कवर पर पड़ी। कवर देखकर उन्होंने ओरी से इसे निकालकर दिखाने के लिए कहा। जब ओरी ऐसा करने लगे तो उर्फी सीढ़ियों से डगमगा गईं।

विज्ञापन

दोनों ने साथ में लूटी लाइमलाइट

उर्फी का जिस तरह से बैलेंस बिगड़ा है ये देखकर ओरी को भी हंसी आ गई। फिर पैपराजी ने ओरी से ये कवर खोलकर दिखाने के लिए कहा तो फनी अंदाज में वो बोले अब खोलके क्या दिखाएगा। इसके बाद पैपराजी ने ओरी से सवाल किया कि उन्हें उर्फी की ड्रेस कैसी लगी। इस पर जवाब देते हुए ओरी बोले, ‘उर्फी की ड्रेस मुझे बहुत अच्छी लगती है। ये है एक चिड़िया।’ इस पर उर्फी ने उन्हें करेक्ट करते हुए कहा- ‘ये चिड़िया नहीं बटरफ्लाई है।’ फिर इन दोनों को साथ में पोज देने के लिए कहा गया और ये दोनों जमकर फोटोज खींचवाने लगे।

विज्ञापन

उर्फी को लेकर ये क्या बोल गए ओरी

तब पैप्स ने ओरी से उनका फेवरेट पोज देने की डिमांड की और तब सबसे फनी मोमेंट हुआ। ओरी ने पहले उर्फी की ड्रेस देखी और आगे से वो रिवीलिंग होने की वजह से ओरी हंसते हुए बोले ‘किधर डालेगा हाथ।’ उनकी ये बात सुन सभी लोग हंसने लगे और उर्फी भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाईं। हालांकि, उन्होंने ओरी को वो पोज देने की परमिशन भी दे दी और कहा मुझे चलेगा। अब इस फनी वीडियो पर एक ट्रोलर ने कमेंट कर कहा है, ‘इन दोनों जोकर्स का कोलैब सिर्फ सर्कस में ही संभव है।’ एक ने तो ये भी कह दिया, ‘बेस्ट कोलैब= दोनों की शादी करा दो।’ एक फैन बोला, ‘वे एक साथ अच्छे लगते हैं।’ एक यूजर बोला, ‘भाई बहन मिल ही गए आज।’ वैसे इन दोनों को साथ में लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ