Urfi Javed Injury: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने फैंस को अपनी लाइफ का बड़ा अपडेट दिया है। जब भी उर्फी की लाइफ में कुछ अच्छा या बुरा होता है तो एक्ट्रेस खुलकर इसके बारे में बात करती हैं। अपनी हर तकलीफ के बारे में उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर बता ही देती हैं। ऐसे में अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में उर्फी का बुरा हाल नजर आ रहा है। उर्फी ने रिवील किया है कि वो जल गई हैं।
जल गईं उर्फी जावेद
एक तस्वीर शेयर कर उर्फी जावेद ने दिखाया है कि वो कितनी जली हैं? अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्फी ने फैंस को अपना अपडेट दिया है, जिसे देखने के बाद हर कोई चौंक गया है। आपको बता दें, उर्फी ने अपना एक हाथ दिखाया है। उर्फी जावेद के एक हाथ की उंगलियां बुरी तरह से लाल हो गई हैं। उनके हाथ पर जलने के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। अब उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ? उर्फी की ये हालत कैसे हुई? ये भी उन्होंने खुद ही रिवील कर दिया है।
कैसे जला उर्फी जावेद का हाथ?
उर्फी जावेद ने अपने जख्मी हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए रिवील किया कि उनकी इस हालत का जिम्मेदार उबलता गरम पानी है। उर्फी जावेद का कहना है कि उनके हाथ पर उबलता गरम पानी गिर गया और उनकी ये हालत हो गई। एक्ट्रेस का हाथ देखकर उनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब ये तस्वीर देखने के बाद फैंस को भी उर्फी जावेद की चिंता हो गई है। पानी से हाथ जलाकर उर्फी ने अपने चाहने वालों को टेंशन में डाल दिया है।
Urfi Javed
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan करोड़ों का ‘मन्नत’ छोड़ परिवार संग कहां हो रहे शिफ्ट? वजह हुई रिवील
हिमाचल प्रदेश में उर्फी के साथ हुई दुर्घटना
आपको बता दें, इस वक्त उर्फी जावेद मुंबई में नहीं हैं। उर्फी फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं। एक्ट्रेस ने जीभी के एक कॉटेज से अपना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो सिड्डू खाते हुए नजर आ रही हैं। यानी उर्फी गर्म पानी से जली तो हैं, लेकिन मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। वो वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने एक मंदिर के बाहर से तस्वीर शेयर कर फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines